गर्मी का मौसम अब बस आने ही वाला है और जब तेज गर्मी में पंखा जवाब देने लगे, तब एक अच्छा एसी सिर्फ ही हमारे आराम और सुकून का साथी बन सकता है। लेकिन आज के समय में सिर्फ ठंडक ही काफी नहीं है, लोग ऐसा एसी चाहते हैं जो बिजली की बचत भी कर सके और जरूरतों के अनुसार काम कर सके और-तो-और हर मौसम में जरूरत के अनुसार तापमान को एडजेस्ट भी किया जा सके। यही वजह है कि Convertible Split AC को आजकल लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इन एसी की खासियत है कि यह कमरे की स्थिति और उपयोग के अनुसार अपनी क्षमता बदल सकता है। जब कमरे में कम लोग हों या मौसम ज्यादा गर्म न हो, तब यह कम बिजली में काम कर सकता है। वहीं तेज गर्मी या ज्यादा लोड के समय यह पूरी क्षमता के साथ तेज ठंडक दे सकता है। इस खासियत की वजह से बिजली की खपत भी कम हो सकती है। अगर आप भी गर्मी शुरू होने से पहले से अपने घर एक बढ़िया कनवर्टिबल स्प्लिट Air Conditioner लाना चाहते हैं तो आपको नीचे 5 बढ़िया विकल्प मिल जाएंगे जो भारत में मशहूर हैं।
कन्वर्टिबल Split AC के भारत में मिलने वाले बढ़िया विकल्प के साथ ठंडक होगी अब आपके कंट्रोल में!
आप भी ऐसा एसी ढूंढ रहे हैं जो बदलती जरूरतों के साथ खुद को ढाल सके और लंबे समय तक सुकून दे सके, तो यहां आपको भारत में मशहूर Carrier, Cruise, Blue Star जैसे ब्रांड के बेहतरीन कन्वर्टिबल स्प्लिट Air Conditioner के विकल्प मिल जाएंगे जिसके तापमान को आप अपने अनुसार सेट कर सकते हैं और बेहतर कूलिंग के साथ बिजली भी बचा सकते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 4 Star Triple Inverter Smart Split AC
यह एसी 1.5 टन क्षमता और 5250 वॉट पावर के साथ मीडियम साइज के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर+ कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत और बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है। Haier के एसी की खासियत इसका 7-इन-1 इंटेलि कन्वर्टिबल मोड है, जिससे आप जरूरत के अनुसार 40% से 110% तक कूलिंग क्षमता नियंत्रित कर सकते हैं। यह एसी केवल 10 सेकंड में सुपरसोनिक कूलिंग देने में सक्षम हो सकता और 60°C तक के उच्च तापमान में भी बेहतरीन ठंडक प्रदान कर सकता है। इसका एयर सर्कुलेशन 900 CFM है और 20 मीटर तक एयर थ्रो करने की क्षमता रखता है। वहीं, ऊर्जा दक्षता के मामले में यह 4 स्टार रेटेड एसी है, जो कम बिजली के खर्च में भी बढ़िया ठंडक दे सकता है। साथ ही, इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है। साथ ही हाइपर PCB और फ्लेम-रेसिस्टेंट मटेरियल इसे पावर सर्ज और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सुरक्षित रखते हैं, जिससे स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HSU18K-PYFR4BN-INV
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17915 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- डाईमेंशन - 22.3D x 91.6W x 31H सेमी
- वाटेज - 1555 वाटेज
खासियत
- इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक मौजूद है जो सिर्फ 21 मिनट में इंडोर यूनिट की वेट वॉश क्लीनिंग कर सकती है।
- इसमें सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर भी दिया गया है, जो हवा को स्वच्छ और स्वास्थ्यकर बना सकता है।
- आप एलेक्सा और गूगल के जरिए वॉयस कंट्रोल भी कर सकते हैं जिससे इसे नियंत्रित करना आसान हो सकता है।
कमी
- फिलहाल यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
01Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC
1.5 टन की क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मीडियम साइज़ के कमरे के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। Carrier के इस एसी में फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक मौजूद है जो कन्वर्टिबल 6-इन-1 मोड के माध्यम से कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकती है जिसके साथ आप अपनी जरूरत के अनुसार शीतलन क्षमता को बढ़ा या घटा सकते है और साथ ही, अमेजन पेज की जानकारी के अनुसार इससे आप ऊर्जा खपत में 50% तक की बचत भी कर सकते हैं। साथ ही, यह स्प्लिट एसी 52 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी 2-वे एयर डाईरेक्शनल कंट्रोल के साथ काम कर सकता है और आपके कमरे को पूरी तरह ठंडक प्रदान कर सकता है। वहीं, 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ यह कम बिजली की खपत करके भी बेहतरीन कूलिंग देने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल पर जंग रोधी नीली कोटिंग दी गई हैं जिससे जंग से बचाव हो सकता है और यह Air Conditioner लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- मॉडल - CAI18EE3R36F0
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
- डाईमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेमी
- वाटेज - 1435 वाट
खासियत
- यह 37 डेसिबल के साथ काम करता है जिससे कम शोर के साथ बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है।
- यह 135~280 वोल्ट की रेंज में स्टेबलाइजर के बिना चल सकता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी बढ़िया प्रदर्शन दे सकता है।
- इसमें मौजूद डिह्यूमिडिफायर हवा को ठंडा करने के साथ-साथ कमरे की हवा से चिपचिपाहट और अतिरिक्त नमी को सोख सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स ने कोई कमी नहीं बताई है।
अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ने के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
02Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
यह एसी इन्वर्टर कंप्रेसर और वैरिएबल टनैज तकनीक के साथ आता है, जो कमरे की जरूरत के अनुसार बिजली की खपत को अपने आप नियंत्रित कर सकता है और तेजी से ठंडक दे सकता है। Cruise का AC 111 से 150 वर्ग फुट के मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है और 500 CFM एयर फ्लो के साथ समान रूप से ठंडी हवा फैलाने में मदद कर सकता है। इसमें 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा को साफ और स्वास्थ्य के लिए बेहतर बना सकते हैं। 100% कॉपर कंडेंसर और रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू टेक्नोलॉजी इसकी मजबूती बढ़ा सकती है और साथ ही, लंबे समय तक बिना रुकावट कूलिंग देने में मदद कर सकती है। यह एसी 165 से 285 वोल्ट के बीच बिना स्टेबलाइजर के काम करता है और कम शोर के साथ आरामदायक अनुभव दे सकता है। वहीं, R32 इको-फ्रेंडली गैस, 4-इन-1 कन्वर्टिबल मोड और स्मार्ट फीचर्स इसे ऊर्जा-सक्षम और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cruise
- मॉडल - CWCVBK-VQ1W173
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- डाईमेंशन - 23D x 80W x 29.5H सेमी
- वाटेज - 4800 वाट
खासियत
- इसमें मौजूद कंफर्ट स्लीप मोड की मदद से यह रात में सोते समय कमरे और आपकी सुविधा के अनुसार खुद ही तापमान को एडजस्ट कर सकता है।
- इसे आप रिमोट की मदद से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
- इसमें 4 फैन स्पीड मोड्स दिए गए हैं जिससे ब्लोअर पंखे की गति को नियंत्रित कर सकते हैं, जो कूलिंग की गति और शोर को प्रभावित करते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
03Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
यह 1.5 टन क्षमता वाला एसी लगभग 160 वर्ग फुट तक यानी मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है और तेज व समान कूलिंग प्रदान कर सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और 3.84 ISEER वैल्यू के साथ यह परफॉर्मेंस और बिजली खर्च के बीच अच्छा तालमेल बना सकता है। आपको बता दें, Lloyd का Split AC कंप्रेसर तकनीक के साथ आता है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड को अपने-आप एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत के साथ बेहतर कूलिंग मिल सकती है। इसकी 5-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी यूजर को रिमोट के जरिये 30 प्रतिशत से लेकर 110 प्रतिशत तक की कूलिंग क्षमता चुनने की सुविधा दे सकती है, जिससे अलग-अलग मौसम और जरूरतों के अनुसार आरामदायक ठंडक मिल सकती है। साथ ही, इसमें ब्लू फिन्स कोटेड कॉपर इवैपोरेटर कॉइल्स का इस्तेमाल किया गया है, जो जंग से बचाव करने में मदद कर सकते हैं और कूलिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं। अमेजन पेज की जानकारी के अनुसार, यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी ढंग से ठंडक देने में सक्षम माना गया है। 2-वे एयर स्विंग, 7 मीटर तक का लंबा एयर थ्रो और टर्बो कूल मोड इसकी कूलिंग को और तेज व असरदार बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Lloyd
- मॉडल - GLS18I3FWAGC
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.75 किलोवाट
- डाईमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेमी
- वाटेज - 1565 वाट
खासियत
- इसमें एंटी-वायरल फिल्टर और PM 2.5 एयर फिल्टर दिया गया है, जो हवा को साफ रखने में मदद कर सकता है।
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 140 से 280 वोल्ट की रेंज में काम कर सकता है, जिससे अलग से स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती।
- R32 रेफ्रिजरेंट के इस्तेमाल के कारण यह एसी पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित माना गया है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इस एसी के साथ कॉपर वायर नहीं दिया गया है।
04LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
अगर आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया एसी की तलाश कर रहे हैं तो डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एसी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है जो आपको तेज और शांत ठंडक देने में मदद कर सकता है। यह तकनीक न केवल कमरे को जल्दी ठंडा कर सकती है, बल्कि बिजली की खपत को भी कम करने में मदद कर सकती है। 5000 वॉट की कूलिंग क्षमता और 55 डिग्री सेल्सियस तक कूल करने की क्षमता इसे भारत जैसे गर्म मौसम के लिए बेहद उपयोगी बना सकते है। यह LG का 1.5 Ton AC मध्यम आकार के कमरों के लिए बढ़िया चुनाव साबित हो सकता है। साथ ही, इसमें 4-वे एयर स्विंग और 15 मीटर तक का एयरथ्रो दिया गया है, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैल सकती है। वहीं, AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 मोड और VIRAAT मोड उपयोगकर्ता को अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को नियंत्रित करने की सुविधा दे सकते हैं। इसके साथ ही HD फिल्टर वह भी एंटी-वायरस प्रोटेक्शन के साथ आता है जो हवा को साफ और स्वास्थ्य के अनुकूल बना सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- मॉडल - US-Q19YNZE3
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
- डाईमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेमी
- वाटेज - 1290 वाट
खासियत
- यह एसी 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिससे ऊर्जा की कम खपत हो सकती है और आपकेबिजली बिल की बचत भी हो सकती है।
- यह एसी 120V से 290V के वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है, जो इसे और भी सुविधाजनक बना सकता है।
- शांत संचालन के लिए इसका इनडोर यूनिट केवल 31 dB शोर करता है, जिससे नींद या काम में कोई परेशानी नहीं हो सकती है।
कमी
- कुछ उपयोगकर्ता को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।
05Blue Star 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Inverter Split AC
ब्लू स्टार के इस एसी में 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है। इसका सालाना बिजली खपत लगभग 783.33 यूनिट है, जो इसे किफायती विकल्प बना सकती है और यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम मानी जाती है। आपको बता दें, यह एसी खास तौर पर 121 से 180 वर्ग फुट के मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है और भीषण गर्मी में भी दमदार ठंडक दे सकता है। इस Air Conditioner की 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग तकनीक आपको जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता चुनने की सुविधा दे सकती है। साथ ही, इसे रिमोट के जरिए अलग-अलग मोड चुनकर आप बिजली की बचत के साथ आरामदायक ठंडक पा सकते हैं। 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर, ब्लू फिन एंटी-कॉरोसिव कोटिंग और इन्वर्टर तकनीक इसकी मजबूती और लंबी उम्र को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और-तो-और स्मार्ट शेड्यूलर और एनर्जी मैनेजमेंट जैसे फीचर की मदद से आपको बिजली खर्च पर नजर रखने में मदद मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Blue Star
- मॉडल - IE518ZNURS
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17435 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- डाईमेंशन - 22.9D x 95W x 32H सेमी
- वाटेज - 5110 वाट
खासियत
- एआई प्रो तकनीक इस एसी को और भी स्मार्ट बनाती है, क्योंकि यह बाहर और कमरे के अंदर के तापमान को महसूस कर अपने आप कूलिंग और फैन स्पीड को एडजस्ट कर सकती है।
- इसमें मौजूद डिजीक्यू हेप्टा सेंसर के जरिए यह सटीक कूलिंग दे सकता है और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की सुरक्षा भी कर सकता है।
- वाई-फाई और स्मार्ट ऐप की मदद से आप इस एसी को कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन से लेने पर कुछ यूजर ने बताया इस मॉडल के सतह कॉपर वायर नहीं मिला।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर आप इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
06
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
जानें आपके लिए कौन-सा कनवर्टिबल स्प्लिट एसी है बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया कनवर्टिबल स्प्लिट एसी ले सकते हैं -
|
ब्रांड/मॉडल |
क्षमता |
स्पेशल फीचर |
कूलिंग पॉवर |
| Haier 1.5 Ton 4 Star Triple Inverter Smart Split AC -HSU18K-PYFR4BN-INV
|
1.5 टन |
4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा उपलब्ध। |
17915 ब्रिटिश थर्मल यूनिट |
|
Carrier 3 Star Flexicool Inverter Split AC - ESTER EDGE Gxi-CAI18EE3R36F0 |
1.5 टन |
ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, हाई डेंसिटी फिल्टर, इन्वर्टर कंप्रेसर |
4800 किलोवाट |
|
Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - CWCVBK-VQ1W173 |
1.5 टन |
वेरियोकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू पेंट प्रोटेक्शन, ब्लू-टेक फिन प्रोटेक्शन, पीएम 2.5 फिल्टर, डीह्यूमिडिफायर, इंडोर यूनिट पर मैजिक एलईडी डिस्प्ले, आर32 ग्रीन रेफ्रिजरेंट |
4.8 किलोवाट |
|
Lloyd 3 Star Inverter Split AC - GLS18I3FWAGC |
1.5 टन |
5 इन 1 कन्वर्टिबल, गोल्डन फिन इवेपोरेटर, एंटी-वायरल फिल्टर + पीएम 2.5 फिल्टर,हिडन एलईडी डिस्प्ले, लो गैस डिटेक्शन, टर्बो कूल, 100% कॉपर |
4.75 किलोवाट |
|
LG 5 Star DUAL Inverter Split AC - US-Q19YNZE3 |
1.5 टन |
4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल |
5 किलोवाट |
|
Blue Star 1.5 Ton Wi-Fi Smart Inverter Split AC - IE518ZNURS |
1.5 टन |
4 तरह से घूमने वाला, तेज़ कूलिंग, वाईफाई सुविधा उपलब्ध |
17435 ब्रिटिश थर्मल यूनिट |
इन्हें भी पढ़ें -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी क्या होता है?कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी ऐसा एयर कंडीशनर होता है जो कमरे की जरूरत के अनुसार अपनी कूलिंग क्षमता बदल सकता है। यह कम या ज्यादा बिजली खपत के साथ काम कर सकता है, जिससे बेहतर आराम और बचत मिल सकती है।
- क्या कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी बिजली की बचत करता है?आमतौर पर, यह एसी जरूरत के हिसाब से काम कर सकता है, इसलिए जब पूरी कूलिंग की जरूरत न हो तो यह कम बिजली खपत कर सकता है, जिससे बिजली बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
- कन्वर्टिबल एसी सामान्य स्प्लिट एसी से कैसे अलग है?सामान्य स्प्लिट एसी एक तय क्षमता पर चलता है, जबकि कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी अपनी क्षमता को कम या ज्यादा कर सकता है।
You May Also Like