बढ़ती गर्मी में सभी लोग अपने घर के लिए एक सही एसी चुनने के बारे में सोचने लग जाते है। लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि सही चुनाव करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे, तो अपने घर के लिए एक सही ब्रांड और क्षमता के AC को आराम से चुन सकते हैं। आपको बता दे, सबसे पहले कमरे के आकार को समझना जरूरी है। छोटे कमरे के लिए 1 टन का एसी पर्याप्त हो सकता है, जबकि बड़े कमरे या हॉल के लिए 1.5 टन या 2 टन का एसी बेहतर रह सकता है। गलत टन क्षमता चुनने से बिजली की खपत बढ़ सकती है और सही कूलिंग भी नहीं मिलती। इसके अलावा आप कुछ फीचर्स का भी ध्यान रख सकते हैं जैसे, इन्वर्टर एसी बिजली की बचत कर सकता है तो अगर आप Delhi-NCR जैसे शहरों में रहते हैं जहां लंबे समय तक एसी चलाना पड़ता है तो यह फीचर फायदेमंद हो सकता है। आप स्टार रेटिंग भी देख सकते हैं, जिससे कम बिजली खर्च होगी और आपके बिजली बिल की बचत हो सकती है। यहां आपको Daikin, Carrier, LG आदि जैसे ब्रांड के एसी के विकल्प दिए गए हैं जो भारत में तो मशहूर हैं ही साथ ही, लोगों के बीच अपनी गुणवत्ता के कारण भी काफी लोकप्रिय है।
विस्तृत जानकारी के साथ देखिए 6 बढ़िया विकल्प यहां -
कौन-से AC मॉडल्स कितने साइज़ के कमरे के लिए उपयुक्त हो सकते हैं?
घर एसी लेते समय सबसे जरूरी सवाल होता है कि कौन-सा मॉडल किस आकार के कमरे के लिए सही रहेगा। अगर कमरे के अनुसार सही क्षमता यानी टन का एसी चुना गया, तो ठंडक सही से मिलने के साथ बिजली की खपत भी कम हो सकती है।
- 1 टन एसी - आमतौर पर 90 से 120 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए 1 टन वाला एसी उपयुक्त माना जाता है। यह छोटे बेडरूम, स्टडी रूम या ऑफिस के केबिन के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
- 1.5 टन एसी - वहीं 120 से 180 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार के कमरों के लिए 1.5 टन एसी सही माना जाता है। आजकल अधिकतर घरों के बेडरूम और छोटे ड्रॉइंग रूम इसी श्रेणी में आते हैं। अगर कमरे में दो से तीन लोग रहते हैं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मौजूद हैं, तो 1.5 Ton AC बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
- 2 टन एसी - 180 से 300 वर्ग फुट तक के बड़े कमरों या हॉल के लिए 2 टन एसी उपयुक्त माना जाता है। बड़े ड्रॉइंग रूम, ऑफिस स्पेस या ज्यादा खिड़कियों और धूप वाले कमरों में 2 टन एसी ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है।
भारत में मशहूर ब्रांड्स के एयर कंडिशनर और उनके खास फीचर्स
यहां आपको नीचे दिए गए 6 बेहतरीन और भारत में मशहूर ब्रांड के एसी के नाम और मॉडल सहित उनके खास फीचर्स के बारे में बताया गया है-
|
ब्रांड और मॉडल |
खास फीचर्स |
| Haier Gravity Series 1.6 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU19G-MZAID5BN-INV |
सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी |
|
Daikin 1.5 Ton Split AC - MTKM50U |
ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी |
|
Carrier 1.5 Ton Inverter Window AC - CIW19SC3R35F0 |
2-वे एयर डायरेक्शनल कंट्रोल |
|
LG 1 Ton DUAL Inverter Split AC- US-Q14YNZE |
VIRAAT मोड |
|
Voltas 123 Vectra Platina 1 Ton Window AC - 4011481 |
डिह्यूमिडिफायर |
|
Panasonic 2.0 Ton Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU24AKY5W |
7-इन-1 कन्वर्टिबल + ट्रू एआई |
जरूरत के हिसाब से जानिए एसी के प्राइज रेंज के बारे में
एयर कंडीशनर लेते समय सबसे पहले लोग बजट और जरूरत को देखते हैं। आमतौर पर विंडो एसी की कीमत कम होती है और यह छोटे कमरों के लिए सही विकल्प माना जाता है। भारतीय बाजार में विंडो एसी लगभग 18,000 रुपये से 35,000 रुपये तक मिल सकता है, जो ब्रांड और टन क्षमता पर निर्भर करता है। यहां आपको Carrier और Voltas ब्रांड के विंडो एसी के विकल्प दिए गए है जो आपको इसी रेंज में मिल जाएंगे। दूसरी ओर स्प्लिट एसी थोड़ा महंगा होता है, लेकिन इसकी कूलिंग और लुक बेहतर माने जाते हैं। स्प्लिट एसी की कीमत आमतौर पर 28,000 रुपये से 60,000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है। बड़े कमरों, हॉल या ज्यादा शोर रहित कूलिंग के लिए लोग स्प्लिट एसी को प्राथमिकता देते हैं। यहां आपको Daikin, LG और Panasonic ब्रांड के AC के बारे में बताया गया है जो आपको इसी प्राइज़ रेंज में मिल जाएगा।
