Mon Apr 20, 2026 | Updated 05:21 PM IST
nandini karan divorce track kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिर टूटेगा तुलसी का भरोसा, करण-नंदिनी के रिश्ते में आई दरार; हैरान करने वाला सच आया सामने

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में करण और नंदिनी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। दोनों के रिश्ते में लंबे समय से दूरियां नजर आ रही थीं और अब नंदिनी को ऐसा लग रहा है कि करण की जिंदगी में कोई और है। नंदिनी, तुलसी को करण की सच्चाई बताती है और ये भी कहती है कि उसे करण से तलाक लेना है।
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 14:30 IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पिछले हफ्ते नॉइना का ट्रैक खत्म हो चुका है। अब जहां एक तरफ शोभा, मु्न्नी और रितिक, तुलसी और मिहिर को एक करने की प्लानिंग कर रहे हैं और दोनों की दोबारा शादी करवाना चाहते हैं, वहीं अब स्टोरीलाइन करण और नंदिनी के रिश्ते पर फोकस होती नजर आ रही है। सीरियल में लंबे समय से इन दोनों के रिश्ते में खटास दिखाई जा रही थी और इसकी वजह से इन दोनों की बेटी ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। अब धीरे-धीरे इसकी वजह भी सामने आती दिख रही है। करंट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि नंदिनी को ऐसा लग रहा है कि करण की जिंदगी में कोई और लड़की है और तुलसी के पूछने पर वो उसे इस बारे में बताती है और तुलसी का भरोसा एक बार फिर टूटता दिखता है। नंदिनी, करण से तलाक की मांग कर रही है और तुलसी को यकीन है कि करण ऐसा कुछ नहीं कर सकता है, चलिए आपको बताते हैं कि अब सीरियल में क्या ट्विस्ट आने वाले हैं?

क्या टूट जाएगा करण और नंदिनी का रिश्ता?

ksbkbt 2 upcoming tiwsuts
करण और नंदिनी का रिश्ता फिलहाल सीरियल में टूटने की कगार पर पहुंचता नजर आ रहा है। नंदिनी करण का पीछा करती है और उसे एक लड़की से मिलता हुआ देखती है, दोनों एक-दूसरे के गले लगते हैं और फिर वो लड़की, करण को उसके बेटे के बारे में बताती है। इसके बाद नंदिनी रोने लगती है और पूरी तरह टूट जाती है। तुलसी के बार-बार पूछने पर नंदिनी उसे पूरा सच बताती है और कहती है कि जैसे पापा (मिहिर) की जिंदगी में मंदिरा आई थी, वैसे ही करण की जिंदगी में भी कोई लड़की आ गई है। इसके बाद तुलसी, नंदिनी से कहती है कि करण ऐसा नहीं कर सकता है। प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि नंदिनी, करण से कहती है कि उसे तलाक चाहिए।

क्या फिर टूटेगा तुलसी का भरोसा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी और करण का रिश्ता काफी गहरा दिखाया गया है। करण यूं तो मिहिर और मंदिरा का बेटा है, लेकिन तुलसी ने हमेशा से उसे सगे बेटे से भी ज्यादा प्यार दिया है। तुलसी और नंदिनी भी काफी करीब हैं और फैंस को भी करण और नंदिनी की जोड़ी काफी पसंद आती है। नॉइना और मिहिर का सच सामने आने के बाद भी करण ने मिहिर के खिलाफ जाकर तुलसी का साथ दिया था और करण-नंदिनी, तुलसी को अपने साथ अमेरिका ले जाने के लिए भी आए थे, ऐसे में तुलसी का भरोसा टूटता नजर आ रहा है। ये भी देखना होगा कि क्या वाकई करण की जिंदगी में कोई लड़की है या इस पूरी कहानी में कोई और ट्विस्ट निकलकर सामने आएगा? फिलहाल सीरियल में मिहिर और तुलसी को एक करने की कोशिश भी दिखाई जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 'शांति निकेतन' से नॉइना को धक्के मारकर बाहर निकालेगी तुलसी, फैंस बोले- बस इसी पल का था इंतजार

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी और मिहिर करेंगे दोबारा शादी! नॉइना की हुई शो से छुट्टी, क्या अब बदल जाएगी स्टोरीलाइन?


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। नॉइना के जाने के बाद कहीं न कहीं ऐसा लग रहा था कि शायद शो की टीआरपी पर असर होगा, लेकिन मेकर्स नए ट्विस्ट के साथ तैयार हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।