
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की स्टोरीलाइन अब बदलती नजर आने वाली है। पिछले काफी महीनों से शो की कहानी नॉइना के इर्द-गिर्द घूम रही थी और नॉइना की वजह से मिहिर और तुलसी का रिश्ता भी टूट गया था। सीरियल में नॉइना की एंट्री के साथ ही कई ट्विस्ट और टर्न आए थे और फिर 6 साल का लीप आ गया था। लीप के बाद भी नॉइना के ट्रैक पर ही मेन फोकस था, लेकिन अब नॉइना का खेल खत्म हो चुका है और नॉइना के किरदार की शो से छुट्टी हो गई है। सीरियल में नॉइना का रोल प्ले करने वाली बरखा बिष्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज पोस्ट करके फैंस से विदा ली है। ऐसे में अब फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या अब तुलसी और मिहिर के रास्ते एक होंगे? लेटेस्ट प्रोमों में भी तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी का जिक्र किया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आगे के एपिसोड्स में क्या होने वाला है?
MIHIRRRRRR 😭😭😭😭😭
— 🐝🌼🐣 (@debsyolo) April 14, 2026
[ #TuHir • #ksbkbt2 • #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 • #KyunKiSaasBhiKabhiBahuThi ] 💌✨ pic.twitter.com/U19ybeg1bu
सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि मुन्नी, शोभा से बात करती है कि क्यों न मां और पापा यानी तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी करवा दी जाए? इस पर शोभा कहती है कि मां 'शांति निकेतन' में केवल अपने बच्चों के लिए आई थीं। इसके बाद मुन्नी कहती है कि तो बच्चों के लिए हमें मां को शादी के लिए राजी करना चाहिए। इसके बाद तुलसी वहां आ जाती है और पूछती है कि किसकी शादी की बात हो रही है और फिर मुन्नी और शोभा चौंक जाते हैं। अब देखना होगा कि मुन्नी, शोभा और विरानी परिवार के बाकी लोग किस तरह मिहिर और तुलसी को साथ लाने की प्लानिंग करते हैं और क्या दोनों की दोबारा शादी हो पाएगी? करंट ट्रैक में फिलहाल तुलसी, गौतम से शांति निकेतन वापिस लौटने को कहती है और गौतम और करन के बीच की दूरियां मिटाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जाएगी इस शख्स की जान, तुलसी के आंखों के आगे क्या बिखर जाएगा 'शांति निकेतन'?
Yeh Moments fir chahiye 🥺
— Smriti Ji’s Priyanka (@smritisadmirer) April 4, 2026
Old VM #Tuhir #ksbkbt2#kyunkisaasbhikabhibahuthi2 pic.twitter.com/reOzhQ9u3p
तुलसी ये जान चुकी है कि मिहिर ने उसे धोखा नहीं दिया है, लेकिन फिर भी उसने मिहिर से दूरी बनाई हुई है। पिछले एपिसोड्स में दिखाया गया कि मिहिर जहां तुलसी से बात करने के बहाने ढूंढता है, वहीं तुलसी ने साफ किया है कि वो केवल बच्चों को विरानी परिवार के उलझे रिश्ते सुलझाने के लिए ही 'शांति निकेतन' लौटी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या तुलसी शादी के लिए मानेगी या फिर सीरियल की कहानी में अब कोई और नया ट्विस्ट आने वाला है।
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिलहाल फैंस को तुलसी और मिहिर के एक होना का इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।