
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। शो में कई धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं और यही कारण है कि फैंस इसके हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले काफी वक्त से शो में नॉइना का ट्रैक चल रहा है और जो फैंस मिहिर और तुलसी को साथ देखने के इंतजार में थे, उनके हाथ मायूसी लग रही है। होली एपिसोड्स में जब नॉइना का सच सभी के सामने आया था, तो फैंस को उम्मीद थी कि अब मिहिर और तुलसी के रास्ते एक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद नॉइना ने नई चाल चली और सभी को इस झूठ के जाल में फंसा लिया कि उसे कैंसर है। उसने तुलसी के सामने अपनी आखिरी इच्छा रखी कि वो मिहिर से शादी करना चाहती हैं, उसके पास कुछ महीनों का ही वक्त है और वो मिहिर से शादी करके इस दुनिया से विदा लेना चाहती है।
इसके बाद तुलसी ने पूरे मिहिर और पूरे परिवार को नॉइना और मिहिर की शादी के लिए राजी किया और फिलहाल सीरियल में इन दोनों की शादी दिखाई जा रही है, लेकिन आज के एपिसोड में फाइनली नॉइना के झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा और तुलसी, नॉइना को धक्के मारकर 'शांति निकेतन' से निकालेगी। चलिए आप भी इस दिलचस्प प्रोमो पर नजर डाल लीजिए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
I NEED THE EPISODE NOW!!! 😭🔥
— 🐝🌼🐣 (@debsyolo) April 12, 2026
[ #ksbkbt2 • #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 • #KyunKiSaasBhiKabhiBahuThi ] 💌✨ pic.twitter.com/9X1TkAF2aX
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिलहाल मिहिर और नॉइना की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है। तुलसी के सामने नॉइना का सच आ चुका है, वो जान चुकी है कि नॉइना, मिहिर से शादी करने के लिए कैंसर का नाटक कर रही है। आज के एपिसोड में वो इसी सच को पूरे परिवार के सामने लाएगी। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी, नॉइना से पूछती है कि उसे क्या बीमारी है और इसके जवाब में नॉइना कहती है कि सबको पता है कि उसे ब्लड कैंसर है। इसके बाद तुलसी गुस्से में कहती है कि उसे ब्लड कैंसर नहीं, बल्कि पेप्टिक अल्सर है। इसके बाद मिहिर बहुत गुस्से में नजर आता है। तुलसी, नॉइना का हाथ पकड़कर उसे धक्का देकर 'शांति निकेतन' से बाहर कर देती है।
Tulsi Virani on 🔥 today ||
— Smriti Ji’s Priyanka (@smritisadmirer) April 12, 2026
Aag laga di aag laga di aag laga di🔥❤️🔥
Ab Noina ko pata chelaga
“Sham dam karma bhed”@smritiirani #ksbkbt2 #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 pic.twitter.com/jZwpYeOfh8
इस प्रोमो के बाद साफ है कि अब सीरियल से नॉइना का ट्रैक खत्म हो जाएगा। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि क्या अब 'शांति निकेतन' में सब कुछ पहले जैसा हो पाएगा? फैंस को लंबे समय से तुलसी और मिहिर के साथ आने का इंतजार था, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था, किसी न किसी कारण से दोनों के बीच दूरियां बनी हुई थीं। अब जब फाइनली नॉइना का ट्रैक खत्म होने वाला है, तो फैंस के मन में पूरी उम्मीद है कि अब तुलसी और मिहिर एक हो जाएंगे।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फैंस का कहना है कि उन्हें कबसे इसी एपिसोड का इंतजार था और अब फाइनली नॉइना का खेल खत्म हो चुका है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।