Khatron Ke Khiladi 14 जल्द शुरु होने वाला है। कंटेस्टेंट्स शो की शूटिंग के लिए इंडिया से बाहर जा चुके हैं। रोहित शेट्टी के शो का यह सीजन, ऑन एयर होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में आसिम रियाज, अभिषेक कुमार और शालीन भनोत के बीच लड़ाई हुई और आसिम को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी भी इस झगड़े की वजह से काफी खफा हो गए थे। हालांकि, अभी चैनल या किसी कंटेस्टेंट की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि रोहित शेट्टी का यह शो कॉन्ट्रोवर्सी में आया है। इससे पहले भी कई सीजन में बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिसके चलते, यह शो सुर्खियों में आया है। चलिए, आपको बताते हैं पिछले सीजन की पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
सौरभ राज जैन यानी टेलीविजन के ऑनस्क्रीन कृष्णा का एलिमिनेशन भी खतरों के खिलाड़ी 11 में काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रहा था। इस सीजन के डायरेक्ट एलिमिनेशन एपिसोड में अर्जुन बिजलानी के के-मेडल जीतने के बाद अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए, सौरभ का एलमिनेशन के लिए नाम किया। हालांकि, इस पर खूब बवाल हुआ और सोशल मीडिया पर शो को काफी ट्रोल भी होना पड़ा था क्योंकि सौरभ अच्छा परफॉर्म कर रहे थे। बाद में बढ़ते विवाद को देखकर शो में सौरभ को एक और मौका दिया गया था। लेकिन, वह सिर्फ खानापूर्ति थी, यह दर्शकों को साफ समझ आया।
बिग बॉस का मास्टरमाइंड कहे गए विकास गुप्ता ने खतरों के खिलाड़ी के 9वें सीजन में हिस्सा लिया था। विकास ने एक स्टंट करने से पहले कुछ दवाओं का सेवन किया था और इसके चलते, उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था क्योंकि शो में किसी भी टास्क के दौरान, किसी भी तरह के स्टेयराइड लेना मना था।
इसी सीजन में एक और कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थी, वह था अर्जुन बिजलानी का शो जीतना। दरअसल, अर्जुन ने पूरे सीजन में कुछ खास अच्छा परफॉर्म नहीं किया था। वहीं, शो की दूसरी फाइनलिस्ट दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी दमदार परफॉर्मेन्स से पूरे सीजन सभी का दिल जीता था। ऐसे में जब फिनाले में दिव्यांका और अर्जुन में से अर्जुन को विनर बनाया गया, तो फैंस ने इसे बायस्ड डिसीजन बताया और कहा गया कि अर्जुन कलर्स चैनल का फेस हैं, इसलिए उन्हें विनर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- पहले से ज्यादा ग्रैंड होगा Bigg Boss OTT 3, अनिल कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
रोहित शेट्टी के शो के 12वें सीजन में रूबीना दिलैक ने कनिका मान पर चीटिंग का आरोप लगाया था। शो में ऑस्ट्रिच से जुड़ा एक टास्क होना था। कनिका ने टास्क से पहले ही इसके बारे नेट से जानकारी जुटा ली। रूबीना ने इस बात को होस्ट रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने उठाया था। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था।
यह भी पढ़ें- एक वक्त पर टीवी इंडस्ट्री पर राज करती थीं ये जोड़ियां, फैंस आज भी करते हैं प्यार
आप 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन को लेकर कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें-
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।