herzindagi
tv series are named after bollywood songs

हिंदी गानों के नाम पर आधारित हैं ये 6 टॉप सीरियल्स के टाइटल

क्या आपको मालूम है की कुछ हिंदी टीवी सीरियल्स के नाम बॉलीवुड के गानों पर रखा गया है। आइए जानते हैं इस वो कौन-कौन से सीरियल्स हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-07, 16:11 IST

कुछ ऐसे सीरियल्स होते हैं जिनके नाम हमें सालों साल याद रहते हैं। इनके टाइटल के हिसाब से शो की कहानी चलती है। लेकिन क्या आपको मालूम है की कई ऐसे नए से लेकर पुराने टीवी सीरियल्स हैं जिनके नाम हिंदी फिल्मों के गाने से लिए गए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में

हिंदी गानों के नाम पर आधारित हैं ये 6 टॉप सीरियल्स के टाइटल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DIYA AUR BATI HUM (@diyaaurbatihum_)

ये रिश्ता क्या कहलाता है

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है तो आप सभी ने देखी ही होगी। लंबे समय से यह दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। लेकिन क्या आपको मालूम है की इस सीरियल का टाइटल फिल्म के गाने पर रखा गया है। जी हां बॉलीवुड की एक फिल्म है मीनाक्षी ए टेल ऑफ थ्री सिटीज से लिया गया है। यह फिल्म साल 2004 में आई थी।

दिया और बाती

दिया और बाती स्टार प्लस का मशहूर सीरियल हुआ करता था। शो में हलवाई सूरज और आईपीएस संध्या को खूब पसंद किया गया था।बता दें कि इस सीरियल का नाम भी हिंदी फिल्म के गाने से लिया गया है। दिया और बाती हम का नाम अनिल कपूर स्टारर फिल्म विरासत के गाने तारे हैं बाराती से लिया गया है।

बड़े अच्छे लगते हैं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bade Acche Lagte Hain 2 (@bade_acche)

राम कपूर स्टारर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का टाइटल फिल्म बालिका वधू के मशहूर गाने से लिया गया था। यह सीरियल लोगों को इतना पसंद आया था की मेकर्स इसका दूसरा सीजन भी लेकर आए थे। इसमें भी दिशा परमार और नकुल मेहता साथ नजर आए थे।

यह भी पढ़ें-Jaane Tu Ya Jaane Na के 16 साल पूरे होने पर स्टार कास्ट ने ऐसे किया सेलिब्रेट, इन वजहों से आज भी है लोगों की फेवरेट मूवी

गुम है किसी के प्यार में

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑮𝒖𝒎 𝑯𝒂𝒊 𝑲𝒊𝒔𝒊𝒌𝒆𝒚 𝑷𝒚𝒂𝒂𝒓 𝑴𝒆𝒊𝒏 ❣️ (@gum_hai_kisi_ke_pyar_mein_)

गुम है किसी के प्यार में सीरियल का तीसरा सीजन भी आ चुका है। इसमें अभी तीसरी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है। पहले सई,विराट और पाखी, फिर सवी, रीवा और ईशान और अब सवी और रजत की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह ड्रामा लोगों को खूब पसंद है। आपको बता दें की इसका भी टाइटल रामपुर का लक्ष्मण के सुपरहिट गाने से लिया गया है।

चांद छुपा बादल में

चांद छुपा बादल में स्टार प्लस के सबसे पुराने शोज में से एक है। आपको बता दें कि इस सीरियल का टाइटल सलमान खान की फिल्म के गाने से लिया गया था। सलमान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना चांद छुपा बादल में से लिया गया था।

यह भी पढ़ें-Bigg Boss OTT 3: जानिए कौन हैं Lovekesh Kataria की गर्लफ्रेंड

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।