herzindagi
Friday OTT Releases (April 25, 2025)

Friday OTT Releases (April 25, 2025): इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज होंगी ये टॉप 5 फिल्में और शोज, JioHotstar से Netflix तक मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल मजा

Friday OTT Releases (April 25, 2025): इस शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को कई ओटीटी मूवीज और शोज रिलीज होने वाले हैं। अगर आप भी ओटीटी लवर हैं, तो इस फ्राइडे की रिलीज लिस्ट आपको खुश कर देगी। आइए जानें, इस शुक्रवार (24 अप्रैल 2025) को कौन-सी सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज होंगी?  
Editorial
Updated:- 2025-04-25, 09:09 IST

Friday New OTT Release Movies And Shows List: नेटफ्लिक्स, जी5, जियोहॉटस्टार और कई दूसरे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स इस हफ्ते शुक्रवार को आपके लिए एंटरटेनमेंट का धमाका लेकर आने वाले हैं। ओटीटी लवर्स को हर हफ्ते शुक्रवार की रिलीज लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस हफ्ते ओटीटी पर  सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स दस्तक देने वाली है। इसी के साथ कई और भी धमाकेदार मनोरंजक क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स और जिओ हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने वाली हैं। 

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को आप अपने सोफे से चिपकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस बार फ्राइडे ओटीटी रिलीज लिस्ट कुछ नया लेकर आई है। इस वीकेंड पर आप ओटीटी शोज और मूवीज देखकर अपना दिन बना सकते हैं। आइए देखें, शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को कौन-सी मूवीज और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं?

यह भी देखें- Friday OTT Releases (April 18, 2025): इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज होंगी ये टॉप 5 फिल्में और सीरीज, Netflix से Zee5 तक मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

फ्राइडे ओटीटी रिलीज Friday OTT Releases (April 25, 2025)

 

 

Movie/Web Series                  Streaming Platform                    Release Date                 
ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स नेटफ्लिक्स 25 अप्रैल 2025
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव प्राइम वीडियो 25 अप्रैल 2025
हैवॉक नेटफ्लिक्स 25 अप्रैल 2025
थारुणम टेंटकोट्टा 25 अप्रैल 2025
अय्याना माने जी5 25 अप्रैल 2025
मैड स्क्वेयर नेटफ्लिक्स 25 अप्रैल 2025

1. ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स (Jewel Thief)

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ज्वेल थीफ एक मनोरंजक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित किया गया है। निकिता दत्ता और कुणाल कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म दो लूटेरों पर आधारित है, जो अफ्रीका के कीमती हीरे को चुराने वाले हैं। फिल्म 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 

2. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (Superboys of Malegaon)

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव ने अपने थिएटर रिलीज में कोई खास कमाल नहीं दिखाया। अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म एक ऐसे दोस्तों को ग्रुप पर आधारित है, जो अपने शहर मालेगांव पर फिल्म बनाते हैं। आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह, शशांक अरोड़ा और अनुज सिंह दुहान ने फिल्म में शानदार काम किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर 25 अप्रैल को देख सकते हैं।

3. हैवॉक (Havoc)

फिल्म में एक जासूस की कहानी दिखाई गई है, जो अपराध की दुनिया में घुस जाता है। एक केस को सुलझाने की कोशिश में वह खुद ही भ्रष्टाचार और साजिशों के जाल में उलझ जाता है। हैवॉक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल से स्ट्रीम होने वाली है। 

4. थारुणम (Tharunam)

इस थ्रिलर-कम- लव स्टोरी में अर्जुन और मीरा की लव लाइफ को दिखाया गया है, जो शादी के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। फिल्म में सीआरपीएफ अधिकारी अर्जुन की पत्नी अपने ही पड़ोसी रोहित की हत्या कर देती है। इसके बाद आता है कहानी में असली ट्विस्ट। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Tentkotta पर देख सकते हैं। 

5. मैड स्क्वेयर (Mad Square)

मैड के सीक्वल मैड स्क्वेयर का निर्देशन कल्याण शंकर ने किया है। फिल्म में राम नितिन, प्रियंका जावलकर, नार्ने नितिन और संगीत सोभन साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी देखें- Jaat Box Office Collection Day 7: सनी देओल की 'जाट' की गिरी रफ्तार, सातवें दिन भी नहीं दिखा पाई कमाल...जानें बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का हुआ कलेक्शन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: IMDb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।