herzindagi
bigg boss winners of all seasons

दीपिका कक्कड़ से लेकर श्वेता तिवारी तक, जानें अब क्या कर रही हैं बिग बॉस की फीमेल विनर्स?

Bigg Boss के अब तक 16 सीजन आ चुके हैं और Bigg Boss 17 कल से शुरू होने वाला है। दीपिका कक्कड़, श्वेता तिवारी समेत शो की फीमेल विनर्स अब कहां हैं और क्या कर रही हैं, चलिए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-14, 14:47 IST

Bigg Boss 17 का प्रीमियर कल होने जा रहा है। शो के अब तक 16 धमाकेदार सीजन आ चुके हैं और लगभग हर सीजन को ऑडियेन्स से भरपूर प्यार मिला है। बिग बॉस के घर में होने वाली कॉन्ट्रोवर्सीज हों, लड़ाई-झगड़े हों या फिर लव अफेयर्स, इस शो में ऑडियेन्स को इंगेज करने के लिए बहुत कुछ होता है। शो के 8 सीजन्स को अब तक फीमेल सेलेब्स जीत चुकी हैं। श्वेता तिवारी, जूही परमार समेत टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी एक्ट्रेस,  बिग बॉस की ट्रॉफी उठा चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस के अब तक के सीजन्स की फीमेल विनर्स कहां हैं और क्या कर रही हैं?

Bigg Boss 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी को तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम किया था। तेजस्वी जब बिग बॉस के घर में थीं, तब ही उन्हें एकता कपूर की 'नागिन' सीरीज का हिस्सा बनने का मौका मिल गया था। बिग बॉस के तुरंत बाद तेजस्वी 'नागिन-6' में नजर आईं। इस सीरियल से उन्होंने काफी पॉपुलरिटी बटोरी। तेजस्वी और करण कुंद्रा का रिलेशन भी बिग बॉस के घर में बना और दोनों अपने रिलेशन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

Bigg Boss 14 की विनर रूबीना दिलैक

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

रूबीना दिलैक, टेलीविजन का जाना-माना चेहरा रही हैं। उन्होंने सीजन-14 का खिताब अपने नाम किया था। रूबीना इन दिनों अपना बेबीमून एज्वॉय कर रही हैं और जल्द ही पेंरेंटहुड में कदम रखने वाली है। बिग बॉस के बाद उन्होंने कुछ रियलिटी शोज और डेली सोप्स में काम किया था।

Bigg Boss 12 की विनर दीपिका कक्कड़

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 की ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद वह 'ससुराल सिमर का-2' में कुछ वक्त के लिए नजर आई थीं और एक डेली सोप में लीड रोल भी प्ले किया था। हालांकि, अब दीपिका एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं। हाल ही में वह और उनके पति शोएब माता-पिता बने हैं। दोनों यू ट्यूब पर अपने फैमिली से जुड़े ब्लॉग्स शेयर करते रहते हैं। इनके बेटे का नाम 'रूहान' है।

Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)

बिग बॉस 11 के बाद शिल्पा शिंदे, डांस शो 'झलक दिखला जा' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने एक कॉमेडी शो भी किया था। हालांकि, बिग बॉस के बाद उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा है।

Bigg Boss 7 की विनर गौहर खान

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर खान बिग बॉस 7 की विनर बनी थीं। हाल ही में उन्होंने मदरहुड में कदम रखा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

Bigg Boss 6 की विनर उर्वशी ढोलकिया 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस के बाद कुछ कॉमेडी शोज और डेली सोप में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह एकता कपूर की नागिन का भी हिस्सा बनी थीं। उर्वशी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

Bigg Boss 5 की विनर जूही परमार

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar)

टेलीविजन की कुमकुम यानी जूही परमार हाल ही में वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' में नजर आई थीं। इसमें उनकी परफॉर्मेंस ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया था। बिग बॉस के बाद से वह कुछ डेली सोप का हिस्सा रही हैं। 

यह भी पढ़ें- हर्ष बेनिवाल से लेकर अंकिता लोखंडे तक, बिग बॉस 17 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

Bigg Boss 4 की विनर श्वेता तिवारी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

श्वेता तिवारी ने बिग बॉस के बाद कई बड़े प्रोजेक्ट्स किए हैं। परवरिश, अपराजिता समेत वह कई डेली सोप्स और कुछ रियलिटी शोज का भी हिस्सा बनी हैं। जल्द ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Updates: बिग बॉस के घर में इस बार होगा बड़ा धमाका, इनसाइड अपडेट्स आईं सामने

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।