Bigg Boss 18 WKV: सलमान खान की जगह एकता कपूर ने लगाई विवियन डिसेना और रजत दलाल की क्लास, रोहित शेट्टी भी बनेंगे वीकेंड के वार का हिस्सा

Bigg Boss 18 वीकेंड का वार में इस बार एकता कपूर और रोहित शेट्टी बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। लेटेस्ट प्रोमो में एकता कपूर, दबंग अंदाज में विवियन डीसेना और रजत दलाल पर भड़कती नजर आई हैं।
image

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar में इस बार एकता कपूर और रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। हालांकि, सलमान खान इस बार वीकेंड के वार का हिस्सा होंगे या नहीं, इसे लेकर कन्फर्मेशन नहीं है क्योंकि नए प्रोमो में एकता होस्टिंग करती हुई दिख रही हैं। एकता, बिग बॉस में अपनी आने वाली फिल्म The Sabarmati Report को प्रमोट करती दिखेंगी। जहां एक तरफ वीकेंड के वार में सलमान खान को न देखकर, फैंस थोड़ा मायूस हैं। वहीं, दूसरी तरफ एकता का दमदा अंदाज भी फैंस को पसंद आ रहा है। नए प्रोमो में एकता विवियन डीसेना और रजत दलाल पर जमकर बरसती नजर आई हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि वीकेंड के वार में इस बार क्या कुछ खास होने वाला है।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar में दिखेगा एकता कपूर का दबंग अंदाज

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 18 वीकेंड का वार के प्रोमो में इस बार एकता कपूर होस्टिंग करती नजर आई हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं और इसलिए, वह वीकेंड के वार का हिस्सा नहीं बनेंगे। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है। यह भी हो सकता है कि एकता कुछ देर के लिए गेस्ट के तौर पर शो को होस्ट करें और फिर सलमान खान टेक ओवर करें। खैर, जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमे एकता विवियन डीसेना और रजत दलाल पर भड़कती दिखी हैं।

एकता ने ही कई साल पहले अपने एक डेली सोप से विवियन को लॉन्च किया था और वह प्रोमो में विवियन से पूछ रही हैं कि वह बात-बात पर टीवी में इतने साल काम करने का घमंड क्यों दिखाते हैं। हालांकि, विवियन इस बात को सिरे से नकारते नजर आए। एकता, विवियन से कहती हैं, "अगर आपने 10 साल काम किया, तो क्या...?" यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर एकता, रजत दलाल की हेकड़ी निकालती भी दिखी हैं। इसके अलावा, एकता इस बात पर भी जोर देती नजर आई हैं कि शो में फीमेल कंटेस्टेंट्स को भी इस बात का रियलिटी चेक देती नजर आई हैं कि शो में आप सिर्फ एक खिलाड़ी हैं और इस बात को सभी को समझना होगा।

यह भी पढ़ें-Bigg Boss 18 Elimination: सारा अरफीन खान ने खोया अपना आपा, विवियन और अविनाश पर फेंका सामान, क्या होंगी घर से बेघर?

रोहित शेट्टी भी बनेंगे वीकेंड के वार का हिस्सा

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


एकता कपूर के साथ, रोहित शेट्टी भी वीकेंड के वार का हिस्सा बनेंगे। कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि, अभी रोहित शेट्टी से जुड़ा कोई प्रोमो आउट नहीं हुआ है। ऐसे में वीकेंड के वार के दमदार होने की पूरी उम्मीद है।यह भी पढ़ें-पुराने दुश्मन हैं Bigg Boss 18 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स Digvijay Rathee और Kashish Kapoor, सलमान खान के सामने ही एक-दूसरे पर लगाए इल्जाम

Bigg Boss 18 वीकेंड के वार में एकता कपूर के आने को लेकर आप कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP