बिग बॉस 17 के शुरुआत के साथ ही शो में धमाके और लड़ाई-झगड़ों की शुरुआत हो चुकी है। घर में पहला नॉमिनेशन भी हुआ है। तीनों मकानों से 1-1 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है। ड्यूटी को लेकर भी घर में बवाल होना शुरू हो गया है। एपिसोड 3 में ही बात यहां तक पहुंच गई कि घर को दो सदस्यों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। वहीं, घर में मन्नारा चोपड़ा फूट-फूट कर रोती हुई नजर आईं। चलिए आपको बताते हैं कि Bigg Boss 17 के तीसरे दिन घर में क्या-क्या हुआ?
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में ड्यूटी को लेकर लड़ाई होना कोई नई बात नहीं है। इस सीजन की शुरुआत में भी ऐसा ही देखने को मिला। मुनव्वर फारुकी और यूके07 यानी अनुराग डोभाल के बीच लड़ाई हुई। दरअसल, अनुराग और अरुण ड्यूटीज को लेकर नाराज नजर आते हैं और दोबारा से ड्यूटी बांटने के लिए कहते हैं। इसी बीच घर के और सदस्य भी बीच में कूद पड़ते हैं और धीरे-धीरे लड़ाई बढ़ जाती है। इसी बीच ऐश्वर्या शर्मा भी लड़ाई में कूद पड़ती हैं और कहती हैं कि घर में कई सदस्य ऐसे भी हैं, जो घर में रह रहे हैं लेकिन कोई काम नहीं कर रहे हैं।
यह आपको पढ़ने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन बिग बॉस के घर में तो ऐसी अजीबोगरीब चीजें होना आम बात है। दरअसल, कल रात घर में अभिषेक कुमार और अरण के बीच लड़ाई हुई। इस कन्वर्सेशन की की शुरुआत सनी, अरुण और अभिषेक की बातचीत से हुई। अरुण कहने लगे कि जब वह बाथरूम में होते हैं, और लड़कियां उस समय वहां होती हैं, तो वह असहज हो जाते हैं। धीरे-धीरे ये बात फार्ट तक पहुंचती है और फिर अरूण को गुस्सा आ जाता है। बस इसी बात पर दोनों की लड़ाई हो जाती है।
View this post on Instagram
कल घर में पहले नॉमिनेशन्स भी हुए। घर में तीन मकान हैं दिल, दिमाग और दम। सभी सदस्यों को अपने मकान के सदस्यों में से किसी एक को नॉमिनेट करना था। ये नॉमिनेशन्स दिल वाले मकान से शुरु हए। इस कमरे में मौजूद सदस्यों ईशा मालवीय, ऐश्वर्या शर्मा, विक्की जैन और नील भट्ट ने मन्नारा को नॉमिनेट किया। मन्नारा ने ईशा का नाम लिया। अंकिता ने नील का नाम लिया। इसी तरह घर के अन्य मकानों से भी नॉमिनेशन हुए। मकान नं 2 से सना खान, अनुराग, अरुण, सोनिया बंसल और जिग्ना वोहरा ने नावेद का नाम लिया। कुल मिलाकर मकान नं 1 से मन्नारा, मकान नं 2 से नावेद और मकान नं 3 से अभिषेक कुमार नॉमिनेट हुए।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Jigna Vora जो बिग बॉस 17 के घर में पहुंची, जानें उनके बारे में
View this post on Instagram
नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद मन्नारा चोपड़ा रोने लगीं। वह सनी से बात करते हुए नजर आईं और कहने लगीं कि विक्की जैन ने उन्हें नॉमिनेट किया, इस बात का उन्हें बहुत बुरा लगा। वह कहने लगीं कि यहां लोग अच्छा बनने का सिर्फ दिखावा करते हैं। इसके अलावा, प्रोमो में अंकिता लोखंडे और विकी के बीच लड़ाई होती दिखाई दी।
यह भी पढ़ें- बिग-बॉस के पहले ही दिन भिड़े ईशा-अभिषेक, विक्की जैन की हरकत से खफा हुई पत्नी अंकिता
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Colors
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।