पुष्पा: द रूल देश ही नहीं, दुनियाभर में खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया है। सोशल मीडिया से लेकर थिएटरों तक, चारों तरफ अल्लू अर्जुन की अदाकारी और पुष्पा 2 के चर्चे हो रहे हैं। अल्लू अर्जुन को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानती हैं पुष्पा से पहले भी कई फिल्मों में एक्टर ने अपनी कमाल अदाकारी का दम दिखाया है।
पुष्पा और पुष्पा 2 से पहले भले ही अल्लू अर्जुन की अन्य फिल्मों ने इतनी मोटी कमाई नहीं की है, लेकिन उनकी अदाकारी जरूर काबिल-ए-तारीफ रही है। पुष्पा 2 की सक्सेस के बीच हम आपके लिए अल्लू अर्जुन की उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें ऑडियंस ने खूब पसंद किया है।
अल्लू अर्जुन की इन फिल्मों को भी ऑडियंस ने खूब किया है पसंद
अला वैकुंठपुरमलो
पुष्पा और पुष्पा 2 से पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर बेस्ड है, जिसका पूरा बचपन पिता की कड़वी बातें सुनकर बीता है। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शख्स को अपने असली माता-पिता के बारे में पता लगता है और फिर वह अपने असल परिवार में जगह बनाने की कोशिश करता है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: साउथ सिनेमा की हिट मशीन हैं रश्मिका मंदाना, ये हैं ‘श्रीवल्ली’ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
सराइनोडु
अल्लू अर्जुन की यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर के साथ रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आई थीं। सराइनोडु फिल्म की कहानी एक एक्स मिलिट्री मैन और एक भ्रष्ट शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मिलिट्री मैन की लाइफ में प्यार एंट्री लेता है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
दुवदा जगन्नाधम
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। दुवदा जगन्नाधम की कहानी एक ऐसे ईमानदार शख्स पर बेस्ड है, जिस अंडरकवर एजेंट बनने के लिए तैयार किया जाता है और एक भ्रष्टाचारी नेता की पोल खोलने के लिए असाइन किया जाता है। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अंडरकवर एजेंट को भ्रष्ट नेता की बेटी से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
रेस गुर्रम
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रुति हासन और रवि किशन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी ऐसे दो भाईयों की हैं, जो व्यवहार में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। लेकिन, एक ऐसे गैंगस्टर के दुश्मन बन जाते हैं जो नेता बनना चाहता है। रेस गुर्रम फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। इस फिल्म को सोनी लिव पर देख सकते हैं।
ना पेरू सूर्या
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने एक सोल्जर का किरदार निभाया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार यानी सूर्या की पोस्टिंग LOC में होती है, लेकिन गुस्सा कंट्रोल नहीं करने की वजह से उसका कोर्ट मार्शल हो जाता है। सेना से बाहर होने के बाद सूर्या एक साइकोलॉजिस्ट से मिलता है और फिर उसे वापस ड्यूटी जाने का मौका मिल पाता है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।
बद्रीनाथ
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ तमन्ना भाटिया ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरदार बद्री खूब दिलचस्प है और वह अपने गुरु भीष्म से मार्शल आर्ट्स सीखता है। बद्री के गुरू भीष्म को बद्रीनाथ मंदिर का रक्षक बना दिया जाता है। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बद्री की मुलाकात अलकनंदा नाम की लड़की से होती है, जिसका ईश्वर में विश्वास नहीं होता है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
इसे भी पढ़ें: करोड़ों का घर ही नहीं प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं अल्लू अर्जुन, जानिए उनकी नेटवर्थ
एस/ओ सत्यमूर्ति
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर बेस्ड है, जिसके अमीर पिता की मौत हो जाती है। पिता की मौत के बाद शख्स का असली दुनिया से सामना होता है, जहां उसे कई मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं। लेकिन, इन्हीं सब के बीच उसे एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिससे उसके पिता ने लोन लिया था। एस/ओ सत्यमूर्ति फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: IMDB
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों