herzindagi
uttarakhand golu devta temple nearest railway station and full route

उत्तराखंड के गोलू देवता मंदिर तक ट्रेन से कैसे पहुंचे? जानिए कौन सा रेलवे स्टेशन है सबसे पास

Golu Devta Temple Nearest Station: चितई गोलू देवता मंदिर को लोग इच्छा पूरी करने वाली जगह के रूप में भी पूजते हैं। क्योंकि लोग यहां अपनी इच्छाओं को एक पेपर में लिखते हैं और मंदिर परिसर में लगी घंटियों और दीवारों पर लटका देते हैं। लोगों को भरोसा है कि ऐसा करने से भगवान तक उनकी इच्छाएं पहुंच जाती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-17, 14:45 IST

How to Reach Golu Devta Temple: उत्तराखंड घूमने गए लोगों को एक बार गोलू देवता के दर्शन करने भी जरूर जाना चाहिए। कुछ लोग गोलू देवता की पूजा कुमाऊं रीजन के नाम से स्थानीय देवता के रूप में पूजते है, तो वहीं कई लोग गोलू देवता को भोलेनाथ का स्वरूप भी मानते हैं। इसी भरोसे के चलते हजारों लोग आस पास के शहरों से इस मंदिर में दर्शन का प्लान बना हैं। अगर आप भी गोलू देवता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं और नजदीकी रेलवे स्टेशन सर्च कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आयेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोलू देवता के दर्शन करने का रूट और पहुंचने के सही समय के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

उत्तराखंड में कहां स्थित है गोलू देवता का मंदिर? (Golu Devta Temple Location)

uttarakhand golu devta temple nearest railway station and full route1

चितई गोलू देवता का मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे लोगों को पहले अल्मोड़ा पहुंचना होगा। यह अल्मोड़ा से लगभग 10 किलोमीटर दूर जागेश्वर-धाम रोड पर स्थित है। जब आप मंदिर का नजारा देखेंगे, तो हैरान रह जाएंगे। हर जगह आपको बस खत ही टंगे हुए नजर आएंगे। मंदिर में लोग सुबह से ही आकर लाइन में लग जाते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

इसे भी पढ़ें- कैंची धाम से करीब 35 किमी स्थित यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं, खूबसूरती देख झूम उठेंगी

उत्तराखंड में गोलू देवता मंदिर के नजदीक रेलवे स्टेशन (Chitai Golu Devta Temple Railway Station)

Chitai Golu Devta Temple Railway Stationsss

  • गोलू देवता मंदिर के पास एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां से आपको घूमने की कई जगहें मिल जाएंगी। अगर आप उत्तराखंड के बाहर से यहां आ रहे हैं तो आपको काठगोदाम तक ट्रेन लेनी होगी।
  • काठगोदाम रेलवे स्टेशन से गोलू देवता मंदिर की दूरी लगभग 267 किमी है। यहां ट्रेन से उतरने के बाद आपको बस या कैब लेना होगा। अगर आप ट्रेन से अपना आधा सफर पूरा कर लेते हैं, तो यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- करीब 75 साल बाद खुली हिमाचल की अद्भुत जगह, यहां से चीन और तिब्बत की दिखेगी झलक

गोलू देवता के मंदिर कैसे पहुंचे? (Golu Devta Darshan Route)

uttarakhand golu devta temple nearest railway station and full routess

  • ध्यान रखें कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चितई गोलू देवता मंदिर के लिए सीधी बस आपको नहीं मिलेगी। इसलिए पहले आपको अल्मोड़ा बस स्टेशन तक बस लेनी होगी।
  • अल्मोड़ा बस स्टेशन से आपको गोलू देवता मंदिर के लिए कैब या छोटी बस लेनी होगी। इससे आप मंदिर तक पहुंच जाएंगे। यह काठगोदाम के पास सबसे फेमस मंदिर में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- instagram, jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।