घूमना फिरना तो सभी को अच्छा लगता है। खासतौर पर बात जब विेदेश जाने की आती है तो शायद ही कोई ऐसा हो जो न घूमना चाहे। जाहिर अपने देश से अलग किसी दूसरे देश की खूबसूरती और सभ्यता को कौन नहीं करीब से देखना चाहेगा। मगर घूमने फिरने की बात आते ही लोग अपनी जेब टटोलने लगते हैं। खासकर विदेश जाने की प्लानिंग के दौरान अक्सर लोगों की मानसिकता होती है कि ज्यादा पैसा लग जाएगा। यह गलत भी नहीं है। कुछ देश ऐसे हैं जहां, जाना महंगा है मगर कुछ देश ऐसे भी है जहां मात्र 50000 रुपए के बजट में मजे से घूमा जा सकता है। इसलिए अगर आप अब तक विदेश नहीं गई हैं और जाने का बस प्लान ही बनाती रहती हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कम बजट में कौन से देश घूम सकती हैं।
सेशेल्स
अगर आप किसी खूबसूरत आईलैंड जाने की सोच रही हैं तो, सेशेल्स से अच्छा ऑप्शन और कोई नहीं हो सकता। अफ्रीकन कॉन्टीनेंट यह छोटा सा देश प्राकृतिक रूप से तो खूबसूरत है ही साथ ही यहां का ईको फ्रेंडली एटमॉसफीयर आपको और भी सकून देगा। यहां पर आप वॉटर स्पोर्ट और नाइट लाइफ का मजा भी ले सकती हैं।
रिटर्न एअरफेयर: 21000 रुपए - 23000 रुपए
वीजा: यहां विजिटर परमिट लेकर भारतीय लोग 3 महीने तक रह सकते हैं।
एक्मोडेशन: 3500 रुपए से शुरू
इजिप्ट
इजिप्ट को दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता वाला देश कहा जाता। हिस्ट्री की किताबों में आपने इस देश के बारे में खूब पढ़ा होगा। यह एक अफ्रीकन कंट्री है। यहां का कलचर बेहद अलग और लुभावना है। यहां आप पिरामिड्स के अलावा कुछ शानदार म्यूजियम्स भी घूम सकी
रिटर्न एअरफेयर: अगर 6 मंथ पहले टिकट कराई जाएं तो 26000 रुपए तक में जाया और आया जा सकता है।
वीजा: पहले से एप्लाय करना पड़ता है।
एक्मोडेशन: यहां केचल 400 रुपए में बहतरीन रहने का इंतजाम हो जाता है।
केनिया
केनिया में एक ऐसा देश है जहां पर बहुत सारे भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। ज्यादातर लोग यहां व्यापार करते हैं। यह भी अफ्रीकन कंट्री है। यहां पर घूमने के लिए बहुत कुछ है। खासतौर पर यहां के जंगलों में हाथी पर बैठ कर सफारी का मजा ही कुछ और है।
रिटर्न एअरफेयर: यदि 6 मंथ पहले यहां के लिए टिकट बुक कराया जाए तो मात्र 26000 रुपए में ही आने और जाने की व्यवस्था हो सकती है।
वीजा: यहां वीजा के लिए पहले से एप्लाय करना पड़ता है।
एक्मोडेशन: नेरोबी में खाना पीना और रहना सस्ता है। महंगे से महंगे होटल में रहने पर आपको केवल 2400 रुपए ही देने पड़ेगे।
इंडोनेशिया
यह देश भारत के सबसे करीबी देशों में से एक है। दिलचस्प बात यह है कि यहां पर भारत की रुपए की कीमत ज्यादा होती है। इसलिए यह अपने आप ही आपके बजट में आ जाता है। इस देश में कई जगह आपको भारतीय कलर भी देखने को मिलेगा। वैसे यहां के खूबसूरत मंदिर और बीच आपको यहां बार-बार आने के लिए प्रोत्साहित
रिटर्न एअरफेयर: 18000 रुपए - 20000 रुपए
वीजा: यहां वीजा ऑन एराइवल दिया जाता है।
एक्मोडेशन: यहां पर अच्छे से अच्छे होटल का किराया 350 रुपए है।
कंबोडिया
कंबोडिया में भी भारत की करंसी की वैल्यू ज्यादा है इसलिए यह देश भी आपके बजट में है। यहां पर घूमने फिरने के लिए बहुत सारी जगह हैं। यह जगह प्राकृतिक रूप से जितनी खूबसूरत है एतिहासिक तौर पर उतनी ही रिच
रिटर्न एअरफेयर: 25000 रुपए में यहां पर आया जा सकता
वीजा: यहां वीजा ऑन एराइवल की सुविधा है।
एक्मोडेशन: रहने के लिहास से भी यहां सस्ता है। 400 रुपए से होटल में रूम मिलना शुरू हो जाते हैं।
टर्की
हो सकता है कि टर्की का नाम सुन कर आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा कि इतने कम बजट में यहां भी घुमा जा सकता है मगर हम आपको बता दें कि अगर आपकी लिस्ट में इस्तांबुल नहीं है तो इस देश को भी आप इतने कम बजट में घूम सकती हैं। यह देश एशिया और यूरोप के बीच ब्रिज का काम करता है। इसलिए आपको यहां पर दो तरह के कलचर का एक्सपीरियंस होगा।
रिटर्न एअरफेयर: बजट एअरलाइन लेंगी तो आप यहां 22000 रुपए 25000 के बीच सफर कर सकती हैं।
वीजा: यहां जाने के लिए आपको पहले वीजा एप्लाई करना पड़ेगा जिसके लिए आपको 3900 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
एक्मोडेशन: 450 रुपए से यहां पर अच्छे होटल्स में आपको रूम्स भी मिल जाएंगे।
भूटान
भारत के सबसे नजदीक सबसे खूबसूरत देशों में एक भूटाना का सफर भी आपकी पॉकेट में फिट बैठता है। यहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही आपको रॉयल कलचर देखने को भी मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां का खानपाना भारत जैसा ही है। इसलिए आपको कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।
रिटर्न एअरफेयर: मात्र 6000 रुपए में आप इस देश में पहुंच सकती हैं।
वीजा: यहां ऑन एराइवल वीजा की सुविधा है।
एक्मोडेशन: 500 रुपए से शुरु है।
थाइलैंड
इतने कम बजट में आप थाइलैंड भी अच्छे से घूम सकती हैं। इस देश में आपको बीच की मस्ती, नाइट क्लब्स, कसीनो, शॉपिंग और थाइ मसाज का आनंद लेने को मिलेगा। यह देश भारत के बहुत ही नजदीक है इसलिए यहां बहुत सारे इंडियंस आते रहते हैं । इसलिए आपको यहां पर भारत जैसी ही फीलिंग आएगी।
रिटर्न एअरफेयर: 16000 रुपए से लेकर 20000 रुपए तक में यहां का सफर तय किया जा सकता है।
वीजा: वीजा ऑन एराइवल की सुविधा है।
एक्मोडेशन: 400 रुपए से शुरु है।
यूएई
भारतीयों के बीच दुबई का क्रेज कुछ ज्यादा ही है। अगर आप भी दुबई आने के सपने देखती हैं तो यह भी आपकी पॉकेट में फिट बैठता है। यहां पर बहुत सारी जगह हैं जहां पर घूमा जा सकता है। साथ ही शॉपिंग करने के लिहाज से भी दुबई बहुत ही अच्छी जगह है। अगर एडवेंचर की शौकीन हैं तो, यहां पर स्काईडाइव भी की जा सकती है।
रिटर्न एअरफेयर: 13000 रुपए-15000 रुपए तक
वीजा: वीजा के लिए ऑनलाइन आसानी से एप्लाई किया जा सकता है। यह वीजा 6200 रुपए का मिलता है जिसके तहत 14 दिन दुबई में रहा जा सकता है।
एक्मोडेशन: 1600 रुपए में अच्छा होटल रूम उपलब्ध है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों