मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को पहाड़ों में गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत आती हैं। ऐसे में अगर आप भी पहली बार पहाड़ों में गाड़ी लेकर जा रही हैं तो आपको कुछ चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कई बार पहाड़ों में हमसे हुआ एक गलत काम हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों पर जाने का प्लान कर रही हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें।
पहाड़ पर कार चलाना जानें क्यों हैं मुश्किल
क्या आप जानती हैं कि पहाड़ो पर कार चलाना नार्मल कार चलाने से क्यों है मुश्किल? बता दें कि मैदानी इलाकों में सड़के काफी सही तरीके की होते हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में सड़क काफी खराब होता है। ऐसे में यहां गाड़ी चलाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो पहाड़ी इलाको में रास्ते सीधे नहीं होते बल्कि घुमावदार होते हैं। एक भी गलती आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
ओवरटेकिंग करने से बचें
जल्दबाजी में आकर हम कई बार ओवरटेकिंग करते हैं। ऐसा करना कई बार आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ो पर कार चलाती हैं तो आपको ओवरटेकिंग नहीं करना चाहिए। ओवरटेकिंग के चक्कर में ही कई बार हमारा एक्सीडेंट हो जाता है। ऐसे में आपको पहाड़ो पर धीरे ही गाड़ी चलाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:ये हैं भारत के पवित्र सरोवर, जहां स्नान करने पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु
दूसरे वाहन को गाने जाने का मौका दें
कई बार हम आराम से गाड़ी चलाने के चक्कर में पीछे ट्रैफिक लगा देते हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको जैसे ही जगह मिले तुरंत में आपको पीछे रूके लोगों को जगह देना चाहिए। ऐसा करने से ट्रैफिक नहीं लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें:पूर्वोत्तर भारत के ये खूबसूरत पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए हैं जन्नत
लेन में चलें
पहाड़ों पर गाड़ी चलाने के लिए आपको पूरा ध्यान देना होगा। ऐसे में आपको जल्दबाजी ना करके लेन में ही गाड़ी चलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको और दूसरे लोगों को भी दिक्कत नहीं आएंगी। पहाड़ो पर रास्ते काफी पतले होते हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें कि कम स्पीड में अपनी लेन में ही गाड़ी चलाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों