American Visa मिलने में लग सकता है लंबा समय, इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी American Visa के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो उससे पहले आपको जान लेना चाहिए कि आपको वीजा मिलने में कितना समय लग सकता है।

 

Sahitya Maurya
things to remember while applying american visa

पिछले कुछ सालों से विदेश घूमने का क्रेज अधिक बढ़ चुका है। खासकर अमेरिका जाना और घूमना लगभग हर भारतीय का सपना होता है, लेकिन कई बार लोगों का सपना पूरा नहीं होता है।

अमेरिका का वीजा मिलना कई बार मुश्किल काम हो जाता है। माना जाता है कि अमेरिका का वीजा हासिल करना कई लोगों के लिए माउंट एवरेट पर चढ़ने के सामान होता है।

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मौजूद समय में अमेरिका का वीजा प्राप्त करने में कितना समय लगता है और वीजा अप्लाई करने से पहले आपको किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं।

अमेरिका का वीजा कितने दिनों में मिल जाता है?

us visa appointment india wait times

सबसे पहले यह जान लेते हैं भारत में अगर कोई अमेरिका के लिए वीजा अप्लाई करता है तो कितने दिनों में मिल जाता है। हाल में आई कई खबरों के मुताबिक अमेरिका का वीजा मिलने के बहुत समय लग जाता है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का वीजा मिलने में लगभग 500 दिन लग रहे हैं। यानी अगर आप आज अप्लाई कर रहे हैं तो तक़रीबन 1 साल 6 महीने से अधिक का समय लग सकता है। खासकर B1 और B2 वीजा मिलने में कभी दिन लग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:बिना वीजा मालदीव्स ही नहीं, इन आइलैंड्स की भी कर सकते हैं सैर

अमेरिका के लिए वीजा का प्रकार

u.s. visa appointment delhi

ऐसा माना जाता है कि अमेरिका जाने के लिए कई तरीके का वीजा होता है। जैसे- बी-1, बी-2 और यूएस C1 वीजा भी होता है। इसके अलावा नॉन इमिग्रेंट वीजा और दूसरा-इमिग्रेंट वीजा और तीसरा-स्पेशल वीजा।

बी-1-यह उस तरह का वीजा माना जाता है जो पर्यटक, कारोबारी, छात्र या कोई श्रमिक किसी खास उद्देश्य से एक विशेष समय अवधि के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं। (इन देशों में बिना वीजा कर सकते हैं यात्रा)

इसके तरह वीजा अप्लाई करने के समय यह ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है कि आपको समय अवधि को दिखना बहुत ज़रूरी होता है। इसके लिए आपको प्रमाण भी देना होता है।

बी-2- यह वीजा उन लोगों के लिए होता है जो अमेरिकी निवासी द्वारा नियोक्ता स्पॉन्सर किया गया हो। हालांकि वीजा अप्लाई करते समय वैध कागज दिखाना अनिवार्य होता है। इसके अलावा स्पेशल वीजा भी होता है।

इसी तरह अमेरिका के लिए आप नॉन इमिग्रेंट वीजा और दूसरा-इमिग्रेंट वीजा और तीसरा-स्पेशल वीजा अप्लाई कर सकते हैं।

वीजा के लिए कैसे अप्लाई करें?

सबसे पहले आपको बता दें कि वीजा अप्लाई करने के पहले आपके पास पासपोर्ट ज़रूर होना चाहिए।

वीजा अप्लाई करने से पहले आपको बी1, बी2 में से सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको वीजा फ़ीस भरनी होगी। वीजा फी अलग-अलग हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:वीजा के बारे में हर इंडियन को पता होने चाहिए ये फैक्ट्स, फिर कभी नहीं खाएंगे धोखा


फ्री भरने के बाद वीजा का प्रोसेस

u.s. visa appointment delhi in hindi

जब आप एक बार विज फ्री भर देते हैं तो अगले स्टेप में आपको दो अपॉइंटमेंट्स लेने होंगे। पहला दूतावास या वाणिज्य दूतावास से और दूसरा वीजा एप्लीकेशन सेंटर से।

अपॉइंटमेंट्स लेने के बाद आपको ज़रूरी कागजात जैसे-पासपोर्ट, वीजा ऐप्लिकेशन फी रिसीट, बारकोड आदि कागज लेकर जाना होगा।

दूतावास या वाणिज्य दूतावास में जाने के बाद आपसे एक-एक करके सभी जानकारी मांगी जाएगी कि आप अमेरिका किस लिए जाना चाहते हैं और कितने समय के लिए जाना चाहते हैं।

इस दौरान आपकी फोटो और उंगलियों के निशान भी लिया जाता और साथ में आपके कुछ अन्य सवाल भी पूछा जाता है। आपके ऊपर कोई FIR दर्ज तो नहीं है, यह भी देखा जाता है।

इन सभी प्रक्रिया को करने में लगभग 1-2 महीने लग जाते हैं। लेकिन हाल में जो खराबे सामने निकल के आ रही है उसे लेकर यह बोला जाता है कि सिर्फ अपॉइंटमेंट्स मिलने में 1 साल से अधिक समय लग सकता है।

भारत में अमेरिका वीजा कहां अप्लाई करें?

us visa

Recommended Video

  • दिल्ली में अमेरिकी दूतावास-शांतिपथ-चाणक्य पुरी।
  • मुंबई में-द यूएस कॉन्सुलेट जनरल, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स।
  • कोलकाता में-द यूएस कॉन्सुलेट जनरल और चेन्नई में द यूएस कॉन्सुलेट जनरल जाकर आप आसानी से वीजा अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।