शायद ही कोई ऐसा होगा जिसका विदेश घूमने का मन न करता हो। दूसरे देश में घूमने से जहां इन्ज्वॉयमेंट होता है वहीं कहीं न कहीं लड़कियों का कॉन्फिडेंस भी बिल्ड होता है। लेकिन यह तो आपको पता ही होगा कि विदेश घूमने के लिए पेरेंट्स की परमिशन के साथ ही वीजा लेना भी बहुत जरूरी होता है। वैसे तो हर देश के लिए वीजे की अलग अलग शर्तें होती हैं। कुछ देश ऐसे हैं जहां का वीजा बहुत मुश्किल से मिलता है। जबकि कुछ देश ऐसे भी हैं जहां इंडियन्स को वीजा लेने की जरूरत नहीं होती है। दरअसल यह नियम और शर्ते सामने वाले देश के साथ संबंधों पर निर्भर करती हैं। इनमें सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अप्रवासी लोगों की आर्थिक स्थिति जैसे तथ्य अहम भूमिका निभाते हैं। लगभग सभी देशों में वीजे का प्रावधान पासपोर्ट पर ही मिलता है। हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जो वीजा देने के लिए अलग दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। आपका यह जानना भी बहुत जरूरी है कि सिर्फ वीजा जारी होने से ही आपको उस देश में खुले तौर पर घूमने की अनुमति नहीं मिलती है बल्कि जारी वीजा को किसी भी समय रद्द किया जा सकता है। आम तौर पर वीजा एक व्यक्ति को एक देश में प्रवेश करने और वहां रहने के अलावा और कोई अधिकार नहीं देता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको वीजा से संबंधित कई जरूरी फैक्ट्स बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये—
इसे भी पढ़ें: एक ही वीजा के साथ की जा सकती है यूरोप के 26 देशों की ट्रिप
क्या आपको पता है कि वीजा कितने प्रकार का होता है? अगर नहीं तो आज जरूर जान लें।वैसे तो हर देश का वीजा देने का नियम और तरीका अलग होता है। अगर हम अपने देश भारत की बात करें तो हम विदेशियों को कुल 11 प्रकार के वीजे देते हैं। जैसे— बिजनेस, टूरिस्ट, ट्रांसिट, जर्नेलिस्ट, एंट्री आदि। एंट्री वीजा उन लोगों को दिया जाता है जो भारतीय मूल के होते हैं। भारत फिनलैंड,लग्जमबर्ग, जापान, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के नागरिकों को 'पर्यटक वीजा' जारी करता है।
इसे भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन के आने से पहले आई उनकी आवाज, भावुक हुए जेठालाल
भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए खुशी की बात यह है कि वो 2 या 4 नहीं बल्कि 59 देशों में बिना वीजे के घूम सकते हैं। इन देशों घूमने के लिए उनके पास सिर्फ इंडियन पासपोर्ट और फ्लाट की टिकट होनी चाहिए। लाओस, नेपाल, भूटान, नेउ, कुक आइलैंड आदि ऐसे देश हैं जहां के लिए वीजे की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां जाने के लिए आपको एअरपोर्ट पर ही हाथों हाथ वीजा यानी वीजा ऑन अराइवल मिल जाएगा। वीजा ऑन अराइवल एमएफएन लिस्ट (प्रमुख तरजीही देश) पर निर्भर करता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।