कर्नाटक के कूर्ग में स्थित इस जगह पर हर साल लाखों लोग ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। यह 5724 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे कर्नाटक की दूसरी सबसे ऊंची चोटी कहा जाता है। पार्टनर के साथ सर्दियों के मौसम में यहां जाने का प्लान आपके लिए यादगार हो जाएगा।
क्योंकि इस जगह पर ट्रैकिंग करने पर आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता पाएंगे। यह चारों तरफ से हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। हर तरफ से पक्षियों के चहचहाने का आवाज आपको सुकून देगी।
कर्नाटक का फेमस हिल स्टेशन
ताडियांदामोल कूर्ग सबसे ऊंची चोटी है। इस जगह पर केवल वही लोग जाते हैं, जिन्हें ट्रैकिंग करना पसंद होता है। अगर आप चाहें, तो यहां जीप से भी जा सकते हैं। इसकी मदद से आप पहाड़ी के दो-तिहाई क्षेत्र तक पहुंच सकते हैं।(साल 2024 में घूमने के लिए अच्छी जगह)
लेकिन इसके बाद आपको पैदल ही यात्रा करनी होगी। यहां रास्ते में आपको जंगल, नदी और विदेशी फूल के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 5 आसान तरीकों से ट्रेकिंग के लिए खुद को करें तैयार
घूमने का अच्छा समय
अगर आप यहां जा रहे हैं, तो समय का खास ख्याल रखें। घूमने का समय सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच है। यहां जाने के लिए आपको किसी तरह की कोई टिकट की जरूरत नहीं होती।
कैसे पहुंचे
- ताडियांडामोल ट्रेक आप चार तरह से पूरा कर सकते हैं। अगर आप कक्काबे से यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो आप जीप या ऑटो भी लेकर जा सकते हैं। इसकी मदद से आप नलकनाद पैलेस तक की यात्रा आराम से कर लेंगे। इसे करने में आपको 1 घंटा लगेगा।(जनवरी में फैमिली संग जाए यहां)
- इसके बाद आपको नाल्कनाड पैलेस से ताडियांडामोल तक चढ़ाई करनी है। इसे करने में आपको 55 मिनट लगेंगे। यह पैदल यात्रा होगी।ताडियांडामोल से आप बोल्डर प्वाइंट तक ट्रेक करेंगे।
- जिसमें आपको 1 घंटा 20 मिनट लग जाएंगे। इसके बाद आप बोल्डर प्वाइंट से जब यात्रा शुरू करेंगे तो ताडियांडामोल की चोटी पर 1 घंटा 15 मिनट में पहुंच पाएंगे।
इसे भी पढ़ें-दोस्तों के साथ यहां रात में ट्रैकिंग करने का अलग है मजा, आप भी बनाएं भारत के इन 5 जगहों पर घूमने का प्लान
अगर आप सुबह समय से यात्रा की शुरूआत करते हैं, तो आप आसानी से वापस भी आ जाएंगे। यहां जाने का सबसे अच्छा मौसम सितंबर से फरवरी तक है। लेकिन यहां जाने से पहले आपको जरूरी सामान का ध्यान रखना चाहिए। जैसे यहां आप बारिश से बचने के लिए छाता, एक्सट्र कपड़े, मोजे और अच्छे जूते पहनें।
ध्यान रखें कि आपको पहाड़ी पर कोई होटल नहीं मिलने वाला है, इसलिए आपको वापस नीचे आना होगा। रात में आप टैंट मेंरह सकते हैं, लेकिन सेफ्टी के लिए आप कोशिश करें नीचे ही आ जाएं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों