herzindagi
How much is Maldives trip cost

Maldives Trip: 80 हजार से कम में ऐसे प्लान करें मालदीव की गर्ल्स ट्रिप

How to Plan Maldives Trip: मालदीव घूमना सबकी ट्रैवल लिस्ट में टॉप पर रहता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे 80 हजार के अंदर मालदीव की गर्ल्स ट्रिप प्लान कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-17, 17:15 IST

How to Plan Maldives Trip:  सितारों से लेकर आम लोगों तक हर कोई मालदीव की खूबसूरती पर अपना दिल हार जाता है। मगर बहुत बार लोग सिर्फ इसलिए मालदीव घूमने नहीं जाते हैं, क्योंकि उनका बजट कम होता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप सिर्फ और सिर्फ 80 हजार के अंदर मालदीव ट्रिप प्लान कर पाएंगे। 

मालदीव की टिकट 

Maldives Trip

मालदीव की टिकट बुक करते वक्त आपको हमेशा ऑफ सीजन चुनना है। इससे आपको डिस्काउंट मिलेगा। इन दिनों भी मालदीव की टिकट पर अच्छा ऑफर चल रहा है। इसके साथ-साथ आपको ट्रिप से कुछ समय पहले टिकट बुक करने पर और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप अक्टूबर-नंबर पर मालदिव जा रहा हैं, तो आपका आना-जाना मात्र 20 हजार में हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः मालदीव में Super Fun के लिए जरूर ट्राई करनी चाहिए ये ऑफबीट चीजें

होटल के बजट का रखें ध्यान 

किसी भी ट्रिप को कम से कम बजट में प्लान करने के लिए जरूरी है कि आप होटल सस्ता चुने। बहुत ज्यादा कॉस्टली होटल चुनने से आपकी जेब पर भार बड़ेगा। बीच फ्रंट होटल वीला चुनकर आप 10 से 15 हजार में होटल का खर्च निपटा सकते हैं।

वॉटर एक्टिविटीज

मालदीव में वाटर एक्टिविटी के लिए आपको 10 हजार रुपये तक का खर्चा करना होगा। आप चाहें तो इसे स्किप कर सकते हो, या सभी की एक साथ टिकट बुक करके डिस्काउंट की मांग कर सकते हैं। 

ज्यादा महंगे होटल में ना खाएं खाना

खाना खाने के लिए आप जितने महंगे होटल में जाएंगे, आपको उतना ज्यादा खर्च करना होगा। लोकल लोगों से जानकारी लेकर आपको कम से कम खर्च में खाना खरीदना है। इससे ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। 

Maldives Trip tips

ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा ना करें खर्च 

इन सभी बातों के साथ-साथ आपको मालदीव में ट्रांसपोर्ट का खर्च बचाने के लिए कार बुक करने का विकल्प चुनना है। इससे आपका काम कम से कम खर्च में बन जाएगा। 

आप 3-4 दिन की ट्रिप आराम से मालदीव पर 80 हजार से कम में प्लान कर सकते हैं। बेशक आपको सारी तैयारी पहले से ही करनी होगी। 

इसे भी पढ़ेंः उत्तराखंड में लें मालदीव का मज़ा, जानें घूमने की पूरी जानकारी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।