herzindagi
churches in bangalore

बेंगलुरु में स्थित हैं यह चर्चेस, एक बार देखें जरूर

अगर आप बेंगलुरु घूमने जा रही हैं तो ऐसे में आपको इन चर्चेस को भी जरूर देखना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2021-11-10, 14:28 IST

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में भी जाना जाता है। यह एक विशाल शहर है, जो ना केवल टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे है, बल्कि इसका अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां पर आपको देखने के लिए काफी कुछ मिलेगा। खूबसूरत बगीचों से लेकर यहां पर स्थित म्यूजियम और झीलें भी आपको मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको लगता है कि बेंगलुरु में घूमने के लिए केवल यहीं कुछ जगहें हैं, तो आप गलत है।

दरअसल, बेंगलुरु में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए और यह आपको निराश नहीं करेंगी। मसलन, बेंगलुरु में कई चर्चेस हैं, जो आपको असीम शांति का अनुभव प्रदान करेंगे। बेंगलुरु में अधिकांश चर्च ब्रिटिश, फ्रांसीसी और पुर्तगाली कल्चर को दर्शाते हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेंगलुरु में स्थित कुछ बेहतरीन चर्चेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए-

मार्क कैथेड्रल

banglore trip

एमजी रोड पर स्थित सेंट मार्क्स कैथेड्रल इंग्लैंड में स्थित सेंट पॉल कैथेड्रल को काफी हद तक रिसेबंल करता है। यह बेंगलुरु का एक प्रसिद्ध चर्च है, जिसकी गिनती बेंगलुरु के सबसे पुराने एंग्लिकन चर्च में होती है। यह चर्च मलिन बस्तियों में काम करने और गरीब बच्चों को शिक्षित करने से संबंधित कई कम्युनिटी सर्विसेज को करने के लिए जाना जाता है। (बैंगलुरु के इन वीकेंड गेटवेज में घूमने का मजा उठाइए)

फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल

यह एक रोमन कैथोलिक चर्च है, जिसे मूल रूप से 1851 में स्थापित किया गया था, लेकिन 1905 में, जब चर्च के टॉवर से क्रॉस गिर गया, तो एक नए भवन के निर्माण पर विचार किया गया, जिसका उद्घाटन 1932 में हुआ। ग्रेनाइट चर्च को एक क्रॉस के आकार में बनाया गया है। इसके प्लैटिनम जुबली समारोह के दौरान 2009 में सफेद और नीले रंग के दो अन्य गुंबदों को जोड़ा गया था। ये गुंबद चर्च को यूरोपीय लुक देते हैं और इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल क्रिसमस के दौरान बड़े सेलिब्रेशन का सेंटर बन जाता है।

सेंट पैट्रिक चर्च

बेंगलुरु में ब्रिगेड रोड को खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस रोड पर कमर्शियल एरिया के बीच बेंगलुरु के सबसे पुराने कैथोलिक चर्चों में से एक सेंट पैट्रिक चर्च भी स्थित है। 1844 में बनी यह ऐतिहासिक इमारत अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जानी जाती है। इसका आर्च शेप्ड प्रवेश द्वार और मसीह के प्रेरितों के प्रतीक बारह स्तंभ इसे बेहद ही खूबसूरत और प्रभावशाली दिखाते हैं। मुख्य चर्च के दाईं ओर सेंट एंथोनी को समर्पित एक चर्च है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर पूजा करने से फल मिलता है और सेंट एंथोनी भक्तों को सभी दुखों और समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Christmas 2020: चलिए जानते हैं भारत के कुछ मशहूर चर्चों के बारे में

सेंट एंड्रयू चर्च

Andrew's Church

सेंट एंड्रयूज चर्च भले ही बेंगलुरु का सबसे बड़ा चर्च न हो, लेकिन भक्तों और पर्यटकों के बीच इसकी लोकप्रियता कभी भी कम नहीं हुई। स्कॉटलैंड के संरक्षक संत, सेंट एंड्रयू के नाम पर, इस प्रेस्बिटेरियन चर्च का 150 से अधिक वर्षों का इतिहास रहा है। इसमें गॉथिक वास्तुकला और ग्लॉस विंडो हैं जो एक बीते युग की याद दिलाती हैं। बेंगलुरु में शिवाजी नगर में स्थित यह चर्च यकीनन देखने लायक है।

इन्फैंट जीसस चर्च

बेंगलुरु में चर्चों की सूची में एक नाम इन्फैंट जीसस चर्च का भी है, जो शहर में एक अपेक्षाकृत नया चर्च है। जिसे 1971 में निर्मित किया गया। अगर आप बेंगलुरु में हैं और घूमने की एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां पर आपको एक अजीब सी शांति का अहसास हो तो आपको इस चर्च में अवश्य आना चाहिए। इसका शांत वातावरण और सेंट्रल म्यूरल्स, जैसा कि बेथलहम में चर्च ऑफ नैटिविटी में दर्शाया गया है, निश्चित रूप से आपको बहुत अच्छा अनुभव करवाएंगे।

इसे ज़रूर पढ़ें-धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है मदुरै, स्थित है यहां कई खूबसूरत चर्च

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- lbb.in, bangaloretourism, Wikimedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।