ये हम सभी जानते हैं कि भारत में अनेक धर्मों के निवासी रहते हैं और हर धर्म के लिए यहां कई विशेष मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर मौजूद है। विदेशों के अलावा भारत में भी क्रिसमस बहुत ही उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। वैसे तो क्रिसमस ईसाई धर्म के मानने वालों का त्योहार होता है लेकिन, भारत में ये त्योहार सभी धर्मों के लिए बराबर है। इस विशेष दिन को हर कोई बेहद ही प्रमुखता के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करता है। आज इस लेख में हम आपको भारत के कुछ ऐसे गिरजाघरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत के साथ-साथ विश्व भर में प्रसिद्ध है, जहां जाकर आप इस क्रिसमस को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन प्रमुख चर्चों के बारे में-
इस यात्रा में सबसे पहले आपको लेकर चलते हैं गोवा। इस चर्च को दुनिया के साथ भारत के सबसे प्रसिद्ध चर्चों में शुमार किया जाता है। कहा जाता है कि इस चर्च का निर्माण लगभग 300 साल पहले किया गया था। कई लोगो का यह मानना है कि गोवा पर जब पुर्तगाली शासन था तब इसका निर्माण करवाया गया था। क्रिसमस के दिन यहां स्थानीय लोगों के साथ गोवा घूमने पहुंचें हजारों सैलानी भी इस चर्च में कैंडल जलाने और प्रार्थना करने पहुंचते है। क्रिसमस के दिन यहां का नज़ारा देखते ही बनता है।
इसे भी पढ़ें: स्वर्ण मंदिर के अलावा ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत और पवित्र गुरुद्वारे
वैसे तो शिमला कई प्रमुख चीजों के लिए भारत में प्रमुख है। चाहे, वो घूमने की जगह हो या फिर कोई प्राचीन ईमारत, मंदिर या चर्च हो। शिमला में मौजूद क्राइस्ट चर्च को राजधानी का ताज कहा जाता है। अंग्रेजी शासनकाल के दौरान बना यह चर्च आज भी शिमला की शान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्मी के मौसम में अधिकतर अंग्रेज शासक गर्मी से बचने के लिए किसी न किसी हिल स्टेशन का रुख करते थे, उसी दौरान इस चर्च का निर्माण किया गया। इस चर्च की खूबसूरती आज भी लोगों को खूब लुभाती है।
भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत का सबसे प्रमुख चर्च है वल्लारपदम बासिलिका चर्च। केरल में यह एक दर्शनीय पर्यटक स्थल भी है, जहां हजारों सैलानी घूमने के लिए आते रहते हैं। इस चर्च को केरल में ऑवर लेडी ऑफ रैनसम के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां के स्थानीय निवासी ईसा की मां को प्यार से वल्लार्पदाथाम्मा के नाम से पुकारते हैं। क्रिसमस के दिन इस चर्च की रौनक देखते ही बनती है। क्रिसमस के दिन यहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इस चर्च का निर्माण साल 1524 में कुछ पुर्तगाली मिशनरियों द्वारा करवाया गया था।
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस की छुट्टियों में मस्ती करने के लिए पहुंचें इन जगहों पर
देश की पहली राजधानी कोलकाता में मौजूद सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च भी एक विश्व प्रसिद्ध चर्च है। इस चर्च के अलावा कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी पश्चिम बंगाल बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यह चर्च गौथिक वस्तुकला का महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस चर्च का निर्माण साल 1839 से लेकर 1847 के बीच में हुआ था। इस चर्च को एशिया का पहला एपिस्कोपल चर्च भी माना जाता है। क्रिसमस के दिन इस चर्च के साथ आसपास की रौनक को देखते ही बनती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.askideas.com,www.makemytrip.com,upload.wikimedia.org)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।