केरल में ओणम फेस्टिवल का लेना है मजा, तो इन IRCTC के पैकेज से जाएं घूमने

अगर आपके शहर से केरल दूर है, तो परेशान न हो। क्योंकि टूर पैकेज से यात्रा करने पर आपके रहने-खाने और घूमने के लिए बस की सुविधा भारतीय रेल करेगा। आपको केवल टूर पैकेज के लिए एक टिकट बुक करना होगा।

 

kerala onam tour packages in irctc

ओणम का पर्व केरल वासियों के लिए सबसे ज्यादा खास होता है। यह केरल का सबसे प्रसिद्ध और बड़ा त्योहार है। यह पर्व कृषि और फसल कटाई के समय मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। क्योंकि पर्व खूबसूरती का नजारा वाकई आप कभी भूल नहीं पाएंगे। ओणम के दौरान पारंपरिक खेल, नौका दौड़, फूलों की रंगोली, नृत्य जैसे कथकली, मोहिनीअट्टम और ओणम का खास भोजन आपके ट्रिप में चार चांद लगा देगा। अगर आप केरल जाना चाह रहे हैं, तो टूर पैकेज से घूमने का प्लान बनाएं। पैकेज में यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों का भारतीय रेल द्वारा खास तौर पर ख्याल रखा जाता है।

एलेप्पी, कोच्चि, कुमारकोम और मुन्नार टूर पैकेज

onam

  • इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 सितंबर से हो रही है।
  • यह 3 रात और 4 दिनों का टूर पैकेज है।
  • पैकेज की शुरुआत कोच्ची से हो रही है।
  • पैकेज में कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,840 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,200 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 5,080 रुपये है।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम टूर पैकेज

इस पैकेज की शुरुआत थोड़ी लेट हो रही है। लेकिन केरल घूमने का मजा आप उठा सकते हैं।

  • पैकेज की शुरुआत 23 सितंबर से हो रही है।
  • यह 6 रात और 7 दिनों का टूर पैकेज है।
  • पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है।
  • पैकेज में फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 50800 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 48,600 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 44,300 रुपये है।

एलेप्पी और मुन्नार टूर पैकेज

onam fest
  • इस टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 17 सितंबर से हो रही है।
  • यह 5 रात और 6 दिनों का टूर पैकेज है।
  • पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है।
  • पैकेज में फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17160 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14980 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 10360 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग करने का तरीकाआसान है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP