मानसून का मौसम लोगों को काफी पसंद होता है, इस मौसम में लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। यही नहीं मानसून में पहाड़ों की अलग ही रौनक देखने को मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस मौसम में घूमना किसी खतरे से कम नहीं। खास कर जब आप अपनी ट्रिप के लिए किसी हिल स्टेशन की जगह को चुन रहे हों। बता दें कि हिल स्टेशन पर प्राकृतिक आपदा का भी खतरा रहता है।
युवाओं में अक्सर देखा गया है कि वह घूमने जाने के लिए हमेशा काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस दौरान उनका ध्यान जरूरी बातों पर कभी नहीं होता। ऐसी स्थिति में आप अपनी ट्रिप को एन्जॉय करने के बजाय नाखुश होकर लौटेंगे। इसलिए जब भी मानसून में ट्रैवलिंग का प्लान बनाएं तो कुछ बातों का खास ध्यान जरूर रखें।
ट्रिप के लिए हिल स्टेशन हमेशा परफेक्ट प्लेस नहीं हो सकता है। यही नहीं मानसून में नदियों और पहाड़ों वाली जगहों पर जाने से बचें। इस मौसम में वहां लैंड स्लाइडिंग, बाढ़ या फिर कई ऐसी प्राकृतिक आपदा आने का खतरा रहता है। इसलिए हिल स्टेशन के बजाय ऐसी जगहों की तलाश करें, जहां इस तरह की कोई परेशानी ना हो। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां बारिश के मौसम में घूमने जाना किसी खतरे से खाली नहीं। उदाहरण के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, सिक्किम आदि जगहें हैं जहां पर घूमने का प्लान बिल्कुल ना बनाएं।
इसे भी पढ़ें:चेन्नई में इन कैफे पर लें ब्रेकफास्ट और स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा
ट्रिप में ऐसी कोई भी एक्टिविटी को ज्वाइन ना करें, जहां जान को खतरा हो। जैसे राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसी चीजों को ना करें, जिनमें रिस्क हो। इसके अलावा होटल चुनते वक्त भी खास ध्यान रखें। पहाड़ों पर या फिर बोट हाउस में रहने का रिस्क ना उठाएं। इस मौसम में लोग कैपिंग का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं, लेकिन यह सही समय नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में एडवेंचर की बजाय प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाएं।
कई बार खराब मौसम की वजह से एक-दूसरे से कनेक्ट रहना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं बारिश के मौसम में आपके गैजेट्स भीग भी सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने साथ वॉटरप्रूफ गैजेट्स रखें। यही नहीं ट्रिप पर जाने से पहले अपने साथ एक्स्ट्रा मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन जरूर रखें, क्योंकि आपको इसकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है। कई बार लोग इन चीजों को साथ कैरी नहीं करते हैं, जिसकी वजह से बाद में परेशानी होती है।
बारिश के मौसम में हमेशा लाइट और कंफर्टेबल कपड़े पहनें। हैवी और असहज कपड़े पहनने से परेशानी हो सकती है। वहीं, अपने साथ सर्दी और गर्मी दोनों तरीके के कपड़े रखें, क्योंकि कभी भी इसकी जरूरत पड़ सकती है। कपड़ों के अलावा फुटवियर में भी कंफर्ट को सबसे पहले महत्व दें। यही नहीं कोशिश करें कि फुटवियर मानसून के अनुकूल हों।
इसे भी पढ़ें:30 साल के होने से पहले भारत में इन जगहों पर ज़रूर जाएं
बारिश के मौसम में रेनकोट, छाता के अलावा कई ऐसी जरूरी चीजें हैं, जो आपको अपने साथ रखनी चाहिएँ। जैसे टॉर्च, वॉटरप्रूफ बैग, लाइटर, खाने की चीजें आदि। इन चीजों को अपने साथ रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें। वहीं जगह के अनुसार किन-किन चीजों की आवश्यकता हो सकती है, इसको ध्यान में रखते हुए ही पैकिंग करें। ड्राई फूड आइटम को साथ रखने से आप खुद को बाहर की चीजों को खाने से रोक पाएंगे। यह बेहद जरूरी है क्योंकि मानसून में तली-भुनी चीजों को खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।
मानसून में घूमने की प्लानिंग कर रही हैं तो इन बातों को जरूर ध्यान रखें। साथ ही, आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेखपढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।