आईफोन लवर्स हाल ही में ऐपल ने बड़ी खुशखबरी दी है। ऐपल द्वारा लेटेस्ट सीरीज आईफोन 16 को लॉन्च कर दिया गया है, जिसके बाद अब हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है। कंपनी ने इस सीरीज के चार मॉडल लॉन्च किए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सीरिज के बजट की चर्चा खूब हो रही है।
दरअसल, इस फोन का बजट इतना ज्यादा है कि आप इतने में अपने कहीं घूमकर वापस आ जाएंगे। इतने में आप विदेश ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप आईफोन 16 के बजट में किन देशों में यात्रा कर सकते हैं।
दुबई
अगर आप आज से पहले कभी दुबई घूमने नहीं गए हैं, तो अब जाने का प्लान बना लें। अगर आप दिल्ली से फ्लाइट टिकट ले रहे हैं, तो आपको सस्ता पड़ेगा। इस महीने भी दुबई की फ्लाइट आपको 9500 रुपये में मिल जाएगी। इस तरह आने जाने का खर्च आपका 20 हजार रुपये तक आएगा।
- इसके बाद अगर आप 3 दिनों तक यहां रहते हैं, तो आपको 3 दिन के लिए होटल पर 21 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है।
- खाने पीने का 3 दिनों का खर्च आपका 20 से 25 हजार रुपये तक आएगा।
- इस तरह आप 80 हजार रुपये में आसानी से दुबई घूम आएंगे।
श्रीलंका
- दिल्ली से श्रीलंका के लिए इस समय फ्लाइट टिकट 10 हजार रुपये में है। इसलिए आने जाने का फ्लाइट का टिकट 20 हजार रुपये तक आएगा।
- इसके बाद होटल आपको 5 हजार में रुपये में एक रात के लिए मिल जाएंगे। इस तरह 3 दिन श्रीलंका में घूमने पर 20 हजार के करीब खर्चा आएगा।
- इसके बाद आपका 3 दिनों के लिए खाने पर खर्च 20 हजार रुपये तक आएगा।
- घूमने पर आपको 15 हजार रुपये तक खर्चा करना पड़ सकता है।
- इस तरह आप 1 लाख रुपये के क बजट में आसानी से ट्रिप पूरा कर सकते हैं।
- विदेश में घूमने पर खर्च आप अपने खर्चे के हिसाब से पहले ही प्लान कर लें।
इंडोनेशिया
- दिल्ली से इस समय इंडोनेशिया की फ्लाइट 10 से 15 हजार रुपये के अंदर मिल रही है। इस तरह आप 30 हजार के अंदर फ्लाइट टिकट पर खर्चा कर सकते हैं।
- यहां एक रात के लिए होटल पर खर्च 4 से 5 हजार रुपये तक आएगा। इस तरह 3 दिनों के लिए होटल पर खर्च 15 हजार रुपये तक आएगा।
- घूमने पर खर्च 20 हजार रुपये तक हो सकता है।
- खाने पर एक दिन के लिए खर्च 7 हजार से 8 हजार तक हो सकता है।
- इस तरह 3 दिनों का खाने का खर्च 21 हजार रुपये तक आ सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों