How To Reach Amarnath Cave Route: सनातन काल से अमरनाथ की यात्रा देश में एक पवित्र और प्रसिद्ध यात्रा मानी जाती है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा करीब 38 दिनों तक चलेगी।
इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से लेकर 31 मई तक कर सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू होता है, वैसे ही श्रद्धालु यात्रा का रूट जानने आदि चीजों के बारे में सर्च करने लगते हैं।
अगर आप भी इस साल बाबा अमरनाथ का दर्शन करने जा रहे हैं और आप यात्रा का रूट जानना चाहते हैं, तो हम आपको यात्रा की प्रारंभ बिंदु से लेकर गुफा तक की पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं।
अगर आप अमरनाथ गुफा जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि गुफा तक पहुंचने के दो मुख्य रास्ते हैं। पहला-पहलगाम से अमरनाथ गुफा और दूसरा बालटाल से अमरनाथ गुफा। आपको बता दें कि पहलगाम से अमरनाथ गुफा का रूट आसान माना जाता है।
बालटाल से अमरनाथ गुफा की दूरी करीब 14 किमी है। यह रूट छोटा, लेकिन बेहद ही कठिन माना जाता है। इस रूट से बहुत कम लोग ही यात्रा करते हैं, क्योंकि इस रूट में एकदम खाड़ी चढ़ाई है और दूसरी तरफ गहरी खाई है।
बालटाल कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए निकलते हैं, तो यात्रा में डोमेल, बरारी, संगम आदि पड़ाव आते हैं। आपको बता दें कि बालटाल से अमरनाथ गुफा के रास्ते से यात्रा करने में करीब 1-2 दिन लगते हैं, लेकिन यह रूट काफी कठिन माना जाता है।
पहलगाम से अमरनाथ गुफा रूट सबसे पुराना और पारंपरिक रूट माना जाता है। इस रूट की लम्बाई करीब 48 किमी है, जिसे पूरा करने में करीब 3-4 दिनों का समय लगता है। पहलगाम से अमरनाथ रूट को बालटाल से अमरनाथ गुफा रूट से आसान माना जाता है।
आपको बता दें कि पहलगाम से पड़ाव चंदनवाड़ी आता है, जो पहलगाम बेस कैंप से करीब 16 किमी है। चंदनवाड़ी के बाद पिस्सू टॉप, शेषनाग और पंचतरणी जैसे मुख्य पड़ाव आते हैं। पंचतरणी से अमरनाथ गुफा की दूरी करीब 6 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, यहां जानें डाक्यूमेंट्स और यात्रा से जुड़े डिटेल्स
अगर आप यह सोच रहे हैं कि क्या अमरनाथ गुफा तक हेलीकॉप्टर से जा सकते हैं, तो इसका जवाब हां है। अगर आप हेलीकॉप्टर से अमरनाथ गुफा तक जाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले नीलग्रथ पहुंचना होगा। इसके बाद नीलग्रथ से हेलीकॉप्टर लेकर गुफा से 6 किलोमीटर पहले पंचतरणी तक पहुंच सकते हैं। पंचतरणी से आपको 6 किमी पैदल ही चलना होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],amarnath.guide
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।