Bengaluru से पार्टनर के साथ बना रहे हैं 20 हजार के बजट में घूमने का प्लान, तो ये टिप्स करें फॉलो

अक्सर कपल्स कहीं घूमने जाते हैं, तो एक बजट डिसाइन करके चलते हैं। लेकिन इसके बाद भी उनका खर्चा ज्यादा हो जाता है।
how to plan trip under 20000 budget from bengaluru

अगर आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो बजट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ज्यादा खर्च करने से अगली यात्रा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, इसलिए स्मार्ट प्लानिंग जरूरी है। कम बजट में अच्छी ट्रिप प्लान करने से बार-बार घूमने का मौका मिलता है और हर सफर खास बनता है। सही प्लानिंग से आप कम खर्च में बेहतरीन डेस्टिनेशन का मजा ले सकते हैं। ट्रिप का असली मजा जगह बदलने से नहीं, बल्कि नए अनुभवों से आता है। इसीलिए, बजट फ्रेंडली यात्रा के लिए हम कुछ हैक्स लेकर आए हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप मात्र 20 हजार में अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं।

20 हजार के बजट में घूमने के लिए ट्रैवलिंग स्ट्रैटेजी

how to plan trip under 20000 budget from bengaluru3

आपने कई कपल्स को देखा होगा, जो साल में कई बार घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि वह घूमने पर बहुत खर्च करते होंगे। लेकिन हर कपल्स इतना खर्चा नहीं कर सकते। वह साल में इतने बार घूमने इसलिए जा पाते हैं, क्योंकि वह बजट में घूमने का प्लानिंग अच्छे से करते हैं।

  • अगर आपको भी बजट में घूमना है, तो पहले बेंगलुरु से सही डेस्टिनेशन चुनें। ऐसा टूरिस्ट स्पॉट जहां सुविधाएं अच्छी हो और रहने, खाने और घूमने में कम खर्च आए। आप पास की जगह चुनें ताकि ट्रैवल खर्च कम हो। जैसे ट्रेन या बस का खर्च भी कम लगे।
  • इसके बाद सबसे जरूरी है कि दूसरे शहर में आप सस्ते ट्रांसपोर्टेशन का इस्तेमाल करें। कैब बुक करना सही ऑप्शन नहीं है। आप अपने आराम के लिए कैब तो बुक कर लेंगे, लेकिन यह खर्चे बाद में आपको अफसोस करवाते हैं। लोकल ट्रांसपोर्ट (शेयर ऑटो, सिटी बस) का इस्तेमाल करें।

how to plan trip under 20000 budget from bengalurut

  • अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने शहर में रह रहे हैं, तो भारत के टूरिस्ट स्पॉट पर आप रहने का सस्ता ऑप्शन चुन सकते हैं। होटल की बजाय हॉस्टल में रात गुजार सकते हैं। इसके अलावा आप धर्मशाला, आश्रम और गुरुद्वारा में भी रात गुजार सकते हैं।
  • घूमने के लिए सही समय का चयन भी जरूरी है। ऑफ-सीजन में होटल के रेट सस्ते होते हैं। इसलिए ऐसे समय में घूमना भी मजेदार होता है। आप किसी खास त्योहार या इवेंट के समय शहर में घूमने न जाएं। क्योंकि इस समय टूरिस्ट ज्यादा आते हैं, तो हर चीज के रेट बढ़ जाते हैं।
  • कपल्स का सबसे ज्यादा खर्च खाने पर भी आता है। क्योंकि, वह फास्ट फूड और पैकेज फूड पर पैसे ज्यादा खर्च करते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे खर्चा कैसे बढ़ जाता है आपको पता भी नहीं लगता।यह परिवार के साथ घूमने के टिप्सके लिए भी काम आएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP