पार्टनर के साथ समय-समय पर घूमने जाना आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का एक अच्छा तरीका होता है। इससे रिश्ते में मिठास बनी रहती है और आप अपने पार्टनर को अच्छे से समझ पाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जब कपल्स मिल नहीं पाते हैं या उन्हें साथ में समय बिताने का मौका नहीं मिलता, तो उनके बर्ताव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। अगर आपके बीच भी रोज हर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो रहा है, तो आपको कहीं घूमने जाना चाहिए।
जब आप कहीं घूमने निकलते हैं, तो पार्टनर आपका ख्याल रखता है, आपके साथ छोटी-छोटी प्यार भरी चीजें होती हैं, जिससे आपको अहसास होता है कि वह आपसे प्यार करता है। अगर आप बेंगलुरु में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु में कम बजट में ट्रिप प्लान करने का कुछ तरीका बताएंगे।
इस तरह बनाएं कम बजट में ट्रिप
आप देश के किसी भी हिस्से से बेंगलुरु आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ट्रेन या बस से यात्रा की योजना बनानी चाहिए। कम बजट वालों के लिए यह सबसे अच्छा साधन है। अगर आप आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं, तो ट्रेन से यात्रा करना बेस्ट ऑप्शन है।
- आप इस ट्रिप की शुरुआत शुक्रवार रात को ऑफिस से निकलने के बाद कर सकते हैं। रात में आपको ट्रेन में सोने का मौका मिलेगा। सुबह आप बेंगलुरु पहुंच जाएंगे।
- बेंगलुरू पहुंचने के बाद सबसे पहले आपको होटल में जाकर फ्रेश होना है। आप ऑनलाइन अपने बजट के हिसाब से होटल का चुनाव करें। आपको यहां 2500 से 3000 रुपये तक के होटल मिल जाएंगे।

- होटल से निकलने के बाद आप पहले स्कूटी या बाइक रेंट पर लें। इससे आपको शहर में घूमने में ऑटो या कैब पर खर्च नहीं करना पड़ेगा।
- शनिवार, रविवार और सोमवार पूरे दिन घूमने के बाद आप रात में ट्रेन लें और वापस आ जाएं। इस तरह यात्रा करने से आपका ज्यादा खर्चा नहीं होने वाला।
- यहां घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत हैं, जिसमेंनंदी हिल्सबेंगलुरु में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु में यहां मिलेगा स्काईडाइविंग और जिप लाइन जैसी एक्टिविटी का मजा, पार्टनर के साथ जाएं मस्ती करने
बेंगलुरु में घूमने के लिए अच्छी जगह
आप यहां इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- लालबाग बोटैनिकल गार्डन
- बेंगलुरू पैलेस
- कब्बन पार्क
- नंदी हिल्स
- नेशनल पर्क
इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु से मात्र 3 घंटे की दूरी में स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान
इन जगहों में सेनंदी हिल्स आपके लिए बेस्ट लोकेशन हो सकता है, क्योंकि यह पहाड़ी इलाका है। यहां आप अपने 3 दिनों में से एक रात कैंप में बिता सकते हैं। यहबेंगलुरु के बेस्ट हिल स्टेशनमें से एक माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों