दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) यात्रियों को टिकट सुविधा के लिए अलग-अलग तरीके लेकर आती रहती हैं। इससे लोगों को टिकट लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता। साथ ही, उन्हें फोन में किसी तरह की ऐप भी डाउनलोड नहीं करनी पड़ती। आप मेट्रो स्टेशन पर जाकर वेंडिंग मशीन से टिकट खरीद सकते हैं। आपको दिल्ली-एनसीआर के हर मेट्रो स्टेशन पर 3 से 4 वेडिंग मशीनें देखने को मिल जाएंगी। इन वेडिंग मशीनों पर पहले कैश सिस्टम उपलब्ध था। अभी भी आप वेंडिंग मशीन में कैश डालकर टिकट ले सकते हैं, लेकिन इसमें समय ज्यादा जाता है। इसलिए, डीएमआरसी ने इसमें कैश लैस ऑप्शन भी ऐड कर दिया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप बिना कैश के टिकट कैसे निकाल सकते हैं।
मेट्रो स्टेशन पर वेंडिंग मशीन से बिना कैश के टिकट कैसे निकाले
- इसके लिए आपको सबसे पहले वेंडिंग मशीन में भाषा का चयन करना है।
- मशीन में नीचे की तरफ आपको हिंदी और अंग्रेजी, दो भाषाओं में से किसी एक के चयन का ऑप्शन मिलेगा।
- भाषा चयन करने के बाद आप आपके सामने A से Z तक अल्फाबेट लिखे हुए नजर आएंगे।
- इसमें आपको उस लोकेशन के पहले एल्फाबेट का चुनाव करना है, जहां आप जा रहे हैं।
- उदाहरण के लिए अगर आप कश्मीरी गेट जाना चाहते हैं, तो आप K अल्फाबेट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप मशीन में राइट साइड में आपके सामने K से शुरू होने वाले अलग-अलग मेट्रो स्टेशन के नाम आ जाएंगे। इसमें आपको अपने स्टेशन के नाम पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने UPI और कैश पेमेंट का ऑप्शन नजर आएगा।
- आप फोन से स्कैन करके UPI पेमेंट करना चाहते हैं, इसलिए आप UPI का ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद आपको टिकट नंबर का चुनाव करना है। अगर आप 2 लोग यात्रा कर रहे हैं, तो 2 नंबर पर सेलेक्ट करें। इसमें 1 से 6 टिकट नंबर का ऑप्शन आपको दिखेगा।
- नंबर का चयन करने के बाद आप फोन में UPI ऐप खोलकर स्कैन कर लें और पेमेंट कर दें।
- पेमेंट करने के बाद वेंडिंग मशीन में नीचे एक पेपर बाहर आ जाएगा, इसपर क्यूआर कोड दिखेगा। यही आपका मेट्रो टिकट है।
- पहले मेट्रो टिकट के रूप में टोकन मिलता था, लेकिन अब इसे पेपर के रूप में कर दिया गया है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों