प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी इलाके, हरा-भरा नजारा और शांत झरनों के लिए जाना जाने वाला हिमाचल प्रदेश हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोग झरने देखने जरूर आते हैं। यहां केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। लेकिन बढ़ता पर्यटकों का झुंड यहां गंदगी का कारण भी बन रहा है। झरनों के पास प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट, शराब की खाली बोतलें और खाने-पीने की चीजों का कचरा देखने को मिलता है। विदेशी पर्यटक भी यहां झरना देखने गया था। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस झरने का नजारा देखने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी वीडियो में नजर आ रहे झरने वाली जगह जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस झरने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कहां है वीडियो में नजर आ रहा झरना
वीडियो देखकर लग रहा है कि यह झरना हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का है। वीडियो में नजारा भागसूनाग झरने का लग रहा है। यह मैक्लोडगंज से ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए मैक्लोडगंज से भी यात्री यहां घूमने आते हैं। इस झरने की खासियत यह है कि यह 20 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। ऊंचाई से गिरने की वजह पानी की शोर और बहाव तेज होता है। यह लोगों को बहुत ज्यादा आकर्षित करता है।
इसे भी पढ़ें-फ्रेंडशिप डे को बनाना है खास, दोस्तों के साथ 5000 रुपये में इन शानदार जगहों की सैर कर आइए, लम्हा याद करेगा
कैसे पहुंचे?
- मैक्लोडगंज से बस, कैब या स्कूटी रेंट पर लेकर इस झरने का नजारा देखने आ सकती हैं। यहां पहुंचना आसान है और आस-पास की खूबसूरत जगहों पर भी आप घूम सकती हैं।
- इस मंदिर के पास आप भागसू गांव और भागसूनाथ मंदिर भी देखने जा सकती हैं।
- अगर आप अपनी गाड़ी से सफर करती हैं, तो आपको यहां पहुंचने में लगभग आधे घंटे का समय लग सकता है।
- बस से सफर करने का प्लान बनाती हैं, तो आपको लगभग 1 घंटे का समय लगेगा।
- अगर आप मानसून में घूमने के लिए अच्छी जगहों की तलाश कर रही हैं, तो आपके लिए यह झरना अच्छा हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों