ट्रैवल करना, खूबसूरत और रोचक जगह घूमना आखिर किसे पसंद नहीं है। मगर ट्रैवल करने के साथ ऐसी बहुत सारी बातें जुड़ी हैं जो आपको उससे पहले करनी होती है। इसी से जुड़ी ट्रैवल पैकिंग। ट्रैवल के दौरान आपको किन चीजों की आवश्यकता पड़ सकती है। वह सब कुछ आपको अपने ट्रैवल बैग के अंदर रख कर ले जाना होता है। मगर उससे पहले आपको अपने सामान और ट्रिप के आधार पर सही बैग का चुनाव करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह की यात्रा में आपको किस तरह का बैग ले जाना चाहिए।
एक समय था जब सूटकेस का ट्रेंड था। इन सूटकेस में सामान तो खूब आ जाता था। मगर, जब इन्हें उठाने की बारी आती थी तो यह कसरत जैसा हो जाता था क्योंकि इनमें पहिए नहीं लगे होते थे। आजकल बाजार में पहियों वाले वील्ड बैग आने लगे हैं। बेस्ट बात यह है कि इनमें कई तरह के साइज हैं आपको अपने सामान के आधार पर इनकी परचेजिंग करनी चाहिए। इस बैग में आप कपड़ों के साथ ही अपने दूसरे जरूरी सामान भी रख सकती हैं। आप अच्छे और सस्ते ट्रैवल बैग्स, िजिनकी कीमत केवल 649 रुपए में यहां से खरीद सकती हैं।
अगर आप चाहती हैं कि जिस तरह घर पर आप अपना सारा सामान ऑर्गेनाइज करके रखती हैं उसी तरह जब आप बाहर जाएं तो भी आपको सामान ऑर्गेनाइज हो तो आपको इसके लिए कुछ ऑर्गेनाइजर बैग्स भी खरीद कर रखने चाहिए। दरअसल ऑर्गेनाइजर बैग्स छोटे बड़े कई साइज में आते हैं और उनमें आप आपन छोटा सामान और बड़ी चीजें रख सकती हैं। इससे जब आप ट्रैवल कर रही होती हैं तो आपको कोई भी चीज खोजने में टाइम वेस्ट नहीं करना होता है।
अगर आप कुछ दिनों के लिए बाहर जा रही हैं और आपको केवली 2-3 दिन के लिए ही घर से दूर रहना है तो आपको डफल बैग्स यूज करने चाहिए। इन बैगस में आपका जरूरत भर का सामान आ जाता है और साथ ही इन्हें कैरी करने में भी आसानी रहती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर ट्रिप के दौरान आपको कुछ भारी-भरकम सामान ले जाना है तो इस तरह के बैग्स आपके लिए किसी काम के नहीं होते हैं। इन बैग्स में पहिए नहीं लगे होते हैं। इन्हें आपको कंधे पर ही टांगना होता है।
अगर आपको ट्रैकिंग करना या फिर एडवेंचर करना पसंद हैं तो आपको ट्रैकिंग बैग्स लेने चाहिए। इन बैग्स की खासियत होती हैं कि यह आप आसानी से अपने कंधों पर टांग सकती हैं और जब मन चाहे पहियों पर इन्हें खींच भी सकती हैं। यह बड़े और छोटे दोनों साइज में आते हैं। अगर आप यह बैग ले रही हैं तो साथ में ऑर्गेनाइजर बैग्स जरूर लें क्योंकि इन बैग्स में आपको सामान सेट करने में ऑर्गेनाइजर बैग्स से काफी मदद मिलेगी।
महिलाएं कहीं भी जाएं अपने साथ हैंड बैग रखना नहीं भूलतीं और यह जरूरी भी है। अगर आप ट्रैवल कर रही हैं तो अपने साथ थोड़ा बड़ा हैंडबैग रखें। इससे आप अपने साथ ज्यादा सामान कैरी कर पाएंगी। आप अपनी कीमती चीजों को ट्रैवल बैग्स में रखने की जगह अपने हैंड बैग्स में रखें। इससे वह सेफ रहेंगी और उनके खोने या खराब होने का डर भी नहीं रहेगा। बड़े हैंड बैग के होने से आप जहां ट्रैवल कर रही हैं वहां पर भी आपको सामान रखने में आसानी होती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।