herzindagi
new year

Year Beginner: न्यू ईयर पर पार्टनर के साथ इन खास जगहों पर जा सकते हैं आप

इस साल न्यू ईयर पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खास जगहों पर जा सकती हैं। आज हम आपको कुछ खास विकल्प बताने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-12-11, 16:12 IST

नए साल का स्वागत करने के लिए हम सभी तैयार है। नया साल आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में अगर आप भी इस साल अपने पार्टनर के साथ कुछ खास करने का प्लान कर रही हैं तो आपको नए साल के इस खास मौके पर अपने पार्टनर के साथ कुछ खास जगहों पर जाना चाहिए। नए साल पर सभी कुछ छुट्टी होती हैं, ऐसे में आप अपने बजट के अनुशार कुछ खास प्लान कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आप किन जगहों पर जा सकती हैं। 

कैंडल लाइट डिनर डेट

best places for dinner

आप अपने पार्टनर के साथ इस साल कैंडल लाइट डिनर डेट पर भी जा सकती हैं। न्यू ईयर पर पार्टनर संग टाइम बिताना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें यह सरप्राइज देती हैं तो उन्हें काफी अच्छा लगने वाला है। कोशिश करें की आप उन्हें उनकी फेवरेट जगह पर लेकर जाएं। आप चाहे तो कैंडल नाइट डीनर आप घर में भी ऑर्गेनाइज कर सकती है। इसके लिए आपको दिल को छू जाने वाला म्यूजिक और घर की सजावट करना चाहिए। इसके बाद आपका घर कैंडल नाइट डीनर के लिए तैयार हो जाएगा।

नाइटक्लब जाए

places to enjoy night life in delhi Main

इस साल न्यू ईयर पर आप अपने पार्टनर के साथ नाइटक्लब जा सकती हैं। इस दिन नाइटक्लब में काफी अच्छी पार्टी होती हैं। ऐसे में आप भी अपने पार्टनर के साथ इस पार्टी का हिस्सा बन सकती हैं। खास बात यह है कि नाइटक्लब रातभर खुला होता है। दिल्ली में कई ऐसे नाइट क्लब हैं जिनका मजा आप 3 बजे सुबह तक उठा सकती हैं। नाइटक्लब में न्यू ईयर के दिन काफी खास तरीके से सेलिब्रेशन होती हैं। इसका पार्ट बनकर आपको भी काफी मजा आने वाला है। कोशिश करें की आप कल्ब की बुकिंग पहले ही करवा लें ताकि एंट्री के समय आपको किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। 

हाउस पार्टी

christmas  decoration tips for kitchen

नए साल पर आप चाहे तो हाउस पार्टी का भी आयोजन कर सकती हैं। हाउस पार्टी काफी शानदार होती हैं। ऐसे में इस खास पार्टी में आप चाहे तो अपने करीबी दोस्तों को भी बुला सकती हैं। सभी के साथ हाउस पार्टी करने का मजा ही अलग होता है। हाउस पार्टी के लिए आप चाहे तो खाना बाहर से मगवा सकती हैं। ध्यान रखें कि हाउस पार्टी वाले दिन आपको अपने घर को काफी अच्छे तरीके से सजाना है। 

यह भी पढ़ें- नए वर्ष में घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

हिल स्टेशन

hill station near airport

अगर आपके पार्टनर को हिल स्टेशन पसंद है तो न्यू ईयर से पहले आप हिल स्टेशन चले जाए। कई रेजार्ट ऐसे होते हैं जहां काफी अच्छे तरीके से न्यू ईयर पर पार्टी होती हैं। रेजार्ट या होटल बुक करने से पहले पार्टी का सीन पूछ लें। ताकि आपका न्यू ईयर खास तरीके से हो। यहां आपको काफी नए लोग भी मिलेगे। जिनके साथ आप धमाकेदार तरीके से पार्टी कर सकती हैं। कोशिश करें की बुकिग पहले से ही करवा लेना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- भारत के इन टॉप 5 हिल स्टेशन पर मनाएं अपना नया साल, यादगार हो जाएगा न्यू ईयर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit: Freepik 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।