चार धाम यात्रा के कपाट इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन से खुल जाएंगे। इस दिन यमुनोत्री, केदारनाथ धाम और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 2 दिन बाद 12 मई को खोले जाएंगे। यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से ही शुरू कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 21.58 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं।
चार धाम यात्रा के लिए भारतीय रेल ने भी लोगों के लिए खास सुविधा की व्यवस्था की है। आप पैकेज के जरिए चार धाम यात्रा कर सकते हैं। इसमें आपकी सभी सुविधाओं का ध्यान भारतीय रेल रखेगा।
दिल्ली से चार धाम यात्रा टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत 15 मई से हो रही है।
- इससे आपको बस से यात्रा करवाई जाएगी।
- पहले यमुनोत्री फिर गंगोत्री, केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे।
- पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है।
- पैकेज में खाने-पीने से लेकर, होटल और घूमने के लिए बस का खर्च शामिल है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 57000 रुपये है।
- तीन लोग साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 50490 रुपये है।
- बच्चों के साथ यात्रा करने पर आपको अलग से 27000 रुपये देने होंगे।
- पैकेज टिकट आप भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
हरिद्वार से चारधाम यात्रा टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत 16 मई से हो रही है।
- पैकेज 10 रात और 11 दिनों का है।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 56350 रुपये है।
- तीन लोग साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 47400 रुपये है।
- पैकेज में आपको बस से यात्रा करवाई जाएगी।
मुंबई से चारधाम यात्रा टूर पैकेज
- पैकेज के जरिए आप 11, 18 और 25 जून को यात्रा कर सकते हैं।
- पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है।
- पैकेज में आपको बद्रीनाथ, बड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ,सोनप्रयाग, उत्तरकाशी और यमुनोत्री घुमाया जाएगा।
- फ्लाइट से इस पैकेज की शुरुआत होगी।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 72600 रुपये है।
- तीन लोग साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 66800 रुपये है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों