Delhi To Pushkar Itinerary: देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन राज्य का जिक्र करते हैं, तो कई लोग सबसे पहले राजस्थान का ही नाम लेते हैं, क्योंकि यह शाही मेहमान नवाजी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है।
इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। राजस्थान में घूमने की बात होती है, तो कई लोग जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर या बीकानेर घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
राजस्थान का पुष्कर भी एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर माना जाता है। यहां भी देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
अगर आप भी अक्टूबर और नवंबर के लॉन्ग वीकेंड में पुष्कर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली से 3 दिन के लिए शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ट्रिप में इन जगहों को एक्सप्लोर करना कतई न भूलें।
दिल्ली से पुष्कर पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए हवाई मार्ग से लेकर ट्रेन और सड़क मार्ग से भी पुष्कर पहुंच सकते हैं। हालांकि, ट्रेन के द्वारा दिल्ली से पुष्कर सस्ते में और आराम में पहुंचना सकते हैं।
हवाई मार्ग से- अगर आप हवाई मार्ग से पुष्कर पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सबसे पास में किशनगढ़ हवाई अड्डा है, लेकीन दिल्ली से किशनगढ़ के लिए बहुत कम फ्लाइट चलती है। इसलिए आपको जयपुर एयरपोर्ट पहुंचना होगा, जो पुष्कर से करीब 130 किमी है। जयपुर एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब लेकर आसनी से पुष्कर पहुंच सकते हैं।
ट्रेन के द्वारा- पुष्कर एक पहाड़ी इलाका है, इसलिए यहां कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। पुष्कर के सबसे पास में अजमेर रेलवे स्टेशन है, जो करीब 14 किमी की दूरी पर है। आप दिल्ली से अजमेर के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। अजमेर रेलवे स्टेशन से पुष्कर के लिए सरकारी बस चलती रहती है। आप कैब या टैक्सी लेकर भी जा सकते हैं।
सड़क मार्ग- दिल्ली से पुष्कर सड़क मार्ग के द्वारा भी पहुंचना जा सकता है। आप कश्मीरी गेट बस स्टैंड से पुष्कर के लिए बस पकड़ सकते हैं। बस स्टैंड से प्राइवेट गाड़ियां भी चलती हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: नवंबर की गुलाबी सर्दी में राजस्थान की इन शानदार और ऐतिहासिक जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
पुष्कर, राजस्थान की एक खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए यहां बड़े आराम में रिसोर्ट, विला, हेरिटेज होटल, गेस्ट हाउस या कॉटेज मिल जाते हैं।
पुष्कर में आप होटल पीकॉक हॉलिडे रिसोर्ट, प्रेम विलास, सिद्धार्थ रिसोर्ट, होटल मून लाइट, सूरी गेस्ट हाउस, प्रताप महल पुष्कर और सहदेव बाघ में आप रूम बुक कर सकते हैं। इनमें से कई होटल और गेस्ट हाउस में खाने-पीने से लेकर गाड़ी पार्किंग भी सुविधा मिल जाती है।
पुष्कर में ऐसी कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते रहते हैं। जैसे-
पुष्कर में सबसे चर्चित जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पुष्कर झील ही पहुंचते हैं। यह अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है। यह झील करीब 50 स्नान घाट और 300 से अधिक मंदिरों से घिरा हुआ है। पुष्कर झील हिन्दुओं के लिए एक पवित्र झील भी है, जहां कई लोग पिंडदान के लिए पहुंचते हैं। झील के किनारे आप सुकून का पल बिता सकते हैं।
पुष्कर में स्थित नाग पहाड़ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यह खूबसूरत पहाड़ पुष्कर झील और अजमेर शहर के बीच में स्थित है। नाग पहाड़ के बारे में कहा जाता है कि इस स्थान पर कभी अगस्त्य मुनि निवास करते थे। इस पहाड़ को गवान ब्रह्मा के पुत्र वातु का निवास स्थान भी माना जाता हैं। यह कई लोग ट्रैकिंग के लिए भी पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Diwali Travel Tips: दिवाली सेलिब्रेट करने राजस्थान जा रहे हैं, तो इन ट्रैवल टिप्स का जरूर रखें ध्यान
अगर आप पुष्कर के इतिहास को करीब से जाना चाहते हैं, तो फिर आपको मन महल पहुंच जाना चाहिए। इस भव्य और खूबसूरत महल को राजा मान सिंह ने बनवाया था। इस महल की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। आपको बता दें कि मन महल पुष्कर झील से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।
पुष्कर में अन्य और भी कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-ब्रह्मा मंदिर, वराह मंदिर, मेड़ता सिटी और रोज गार्डन भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं। नवंबर में होने वाला पुष्कर मेला में भी शामिल हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।