एकता कपूर के फेमस सीरियल ये हैं मोहब्बते फेम दिव्यांका त्रिपाठी का 14 दिसंबर को जन्मदिन होता है और इस दिन को खास बनाने के लिए उनके पति विवेक दहिया ने काफी तैयारियां की हैं। अपनी बर्थ डे से जुड़ी तैयारियों के बारे में दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी है। चलिए हम आपको बताते हैं कि दिव्यांका के पति विवेक ने उनके बर्थ डे को खास बनाने के लिए क्या तैयारियां की हैं।
अगर टेलीविजन इंडस्ट्री के आइडियल कपल की बात की जाए तो दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी पहले नंबर पर आती है। इन दोनों ही कपल से जुड़ी सारी बातों को जानने के लिए उनके फैंस बेकरार रहते हैं। फिलहाल हमने विवेक से यह जानने की कोशिश की कि उन्होंने अपनी लेडी लव यानी दिव्यांका की बर्थ डे के लिए क्या प्लान किया है। तो उन्होंने बताया, ‘दिव्यांका अपने काम में बहुत व्यस्त रहती हैं, घर पर भी कई बार वह काम के बारे में ही सोचती रहती हैं। इसलिए मैंने उन्हें काम और घर से दूर रिलैक्स देने के लिए एक फाइव स्टार होटल में रूम बुक किया है। यह रूम बेहद लग्जीरियस है। यहां आकर वह सारी थकावट भूल जाएंगी और साथ ही खुद को काफी रिलैक्स पाएंगी। इसके साथ ही और भी कई सरप्राइजेस हैं जो उन्हें बर्थ वाले दिन समय-समय पर मिलते रहेंगे।’
दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें होटल के कमरे की हैं। इन्हें देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिव्यांका के पति विवेक ने उनके लिए कितना सुंदर व्यू वाला कमरा बुक किया है। इसके साथ ही विवेक तस्वीरों में माइक लिए खड़े हैं। शायद दिव्यांका के बर्थ डे को खास बनाने के लिए विवेक उनके लिए सॉन्ग भी गाएं। यही नहीं इस बार दिव्यांका बर्थ डे इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि उन्हें हाल ही में इंडियन टेलिविजन अकाडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्ट्रेस का जूरी अवॉर्ड जीता है।
टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉप्यूलर एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी कुछ महीनों पहले पति विवेक दहिया के साथ मालदीव गई थीं और इस ट्रिप को उन्होंने बहुत एन्जॉय भी किया था, जिसका सबूत है उनके सोशल अकाउंट पर जारी तस्वीरों, जिन्हें देखकर आप भी तरोताजा हो जाएंगी। घूमने का शौक रखने वाली दिव्यांका का कहना है कि वैसे तो उन्हें इंडिया बहुत पसंद है और ख़ासकर इंडिया के पहाड़ी इलाके मगर, मालदीव की ट्रिप को भी उन्होंने बहुत एन्जॉय किया। बीचेज़ और वॉटर राइड्स को वो इतना एन्जॉय करेंगी यह वो खुद भी नहीं जानती थीं।
हरजिंदगी डॉट कॉम को दिए अपने इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी ट्रिप के लिए कहा था, 'मालदीव बहुत ही प्यारी जगह है। मुझे नहीं लगा था कि मैं बीचेज़ को इतना एन्जॉय कर सकती हूँ, लेकिन मुझे यहाँ के बीचेज़ से प्यार हो गया है। क्रिस्टल क्लियर पानी और बीचेज़ के पास बने बीच हाउस भी बहुत अट्रैक्टिव थे। विवेक को तो बीचेज़ वैसे भी बहुत अच्छे लगते हैं और यहाँ आकर तो वो बहुत खुश हो गए थे। हमें रोमांटिक डिनर किया, डांस भी किया। शाम होते-होते तो यह जगह जन्नत लगने लगती हैं। आप ऐसा कह सकते हैं कि यहाँ की फिजाओं में ही रोमांस है।'
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।