Holi Par Kis Bhagwan Ki Puja Karen: 8 मार्च, दिन बुधवार को देशभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, इससे एक दिन पहले यानी कि 7 मार्च, दिन मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। होली के दिन जितना महत्व रंगों का है उतना ही महत्व पूजा-पाठ का भी है।
मान्यता है कि होली की रात अगर संकल्प के साथ कोई विशिष्ट अनुष्ठान किया जाए तो इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि अपने इष्ट भगवान के साथ-साथ अगर इन चार देवी-देवताओं की पूजा की जाए तो भाग्य जाग उठता है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि होली के दिन चार देवी-देवताओं की पूजा विशेष स्थान है। हर एक की पूजा से न सिर्फ अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है बल्कि इनकी आराधना से जीवन के कई कष्ट दूर हो जाते हैं और परिवार में खुशहाली का वातावरण स्थापित होता है।
होली के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। हनुमान जी की पूजा से देहिक, देविक और भौतिक तापों से छुटकारा मिल जाता है। मान्यता है कि होली के दिन हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख-संपन्नता बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें:Holika Dahan Shubh Muhurat 2023: होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023, तिथि, पौराणिक कथा और महत्व
होली के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा को भी उत्तम माना गया है। मान्यता है कि होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और माता लक्ष्मी की पूजा से धन-धान्य के भंडार सदैव के लिए भरे रहते हैं।
मान्यता है कि होली के दिन भगवान शिव (भगवान शिव के आगे क्यों नहीं लगता श्री) और माता पार्वती की पूजा करने से न सिर्फ वैवाहिक जीवन में प्यार, मधुरता, विश्वास और आपसी तालमेल का संचार होता है बल्की वैवाहिक जीवन के सभी कष्ट और ससुराल के मतभेद दूर हो जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Holi 2023 Date: इस साल 7 या 8 मार्च, किस दिन खेली जाएगी होली? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
होली का पर्व श्री कृष्ण और राधा रानी के अटूट प्रेम का परिचायक है। ऐसे में होली के दिन श्री राधा कृष्ण की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे न सिर्फ जीवन में प्रेम का आगमन होता है बल्कि प्रेम संबंध मजबूत बना रहता है और प्रेम संबंध को विवाह की नीव मिलती है।
तो ये थे वो चार देवी-देवता जिनकी होली पर पूजा करने से व्यक्ति को अनेकों फलों की प्राप्ति होती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Pinterest, Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।