हमारे देश के रीति-रिवाजों और परंपराओं में पुरुषवादी सोच का असर बहुत ज्यादा नजर आता है। अगर रक्षाबंधन की बात करें तो परंपरा निभाते हुए महिलाएं लंबे समय से अपने भाइयों को राखी बांधती आ रही हैं। भाई बहन की रक्षा करेंगे, उन्हें हर मुश्किल से बचाएंगे और हमेशा उनका साथ निभाएंगे। आदर्श रूप में यह चीज भाई-बहन के प्यार को मजबूत बनाती है और यह सराहनीय है। लेकिन ऐसी सोच रखने वालों की भी कमी नहीं है, जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं और मानते हैं कि महिलाओं की रक्षा करने के लिए पुरुष का होना जरूरी है। जमाना तेजी से बदल रहा है तो क्यों ना अपनी सोच को भी आधुनिक बनाया जाए। भाई से रक्षा की आस देखने के बजाय क्यों ना महिलाओं को इतना सशक्त बनाया जाए कि वे अपने साथ-साथ अपने भाइयों की रक्षा करने में भी सक्षम हों। जरा सोचिए 'सिंघम' और 'सिंबा' की तर्ज पर महिलाओं को इतना शक्तिशाली बनाया जाए, जो हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हों और डटकर लोहा ले सकें। ऐसी महिलाएं हर आपात स्थिति का सामना करने में सक्षम हैं और समाज को बदलने और आगे ले जाने का भी माद्दा रखती हैं। दरअसल फेसबुक पर एक अनूठा वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें राखी बांधने वाली बहन को भाई से मदद की जरूरत नहीं है, बल्कि वो अपने भाई की रक्षा करने में सक्षम है।
यह बहन 'अकेली', 'आवारा' और 'आजाद' है। इस वीडियो को फनी तरीके से फिल्माया गया है, लेकिन इसके जरिए महिलाओं को एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश की गई है और वह यह कि वे अपने को किसी भी कीमत पर कमजोर ना समझें।
Blank Noise पेज पर अपलोड किया गया यह वीडियो महिलाओं को बंधन नहीं आजादी की प्रेरणा देता है और पुरानी दकियानूसी सोच को दरकिनार कर अपना रास्ता खुद तैयार करने के लिए इंस्पायर करता है।
इसे जरूर पढ़ें: निमृत कौर के लिए रक्षाबंधन है बेहद खास, #BandhanNahiAzaadi मुहिम पर क्या हैं उनके विचार, जानें
महिलाएं अगर अपनी ताकत पहचान लें तो कोई भी उन्हें परेशान नहीं कर सकता और ना ही उन्हें किसी तरह की तकलीफ दे सकता है।
महिलाएं अगर यह समझ लें कि वे खुद में इतनी शक्तिशाली हैं कि वे हर मुश्किल का सामना कर सकती हैं, गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं और सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार कर सकती हैं तो लोग भी उनके साथ कुछ गलत करने की हिमाकत नहीं करेंगे।
महिलाएं अपने भाइयों के लिए काफी ज्यादा इमोशनल होती हैं। लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि वे कमजोर होती हैं। जरूरत पड़े तो वे अपने भाई को हर मुसीबत से बचाने की क्षमता रखती हैं। इस वीडियो में बहन को मॉडर्न और स्ट्रॉन्ग तरीके से पेश किया गया है। अगर इनॉ चीजों से इंस्पिरेशन लेते हुए महिलाएं नई परिस्थितियों के मद्देनजर खुद को रखकर सोचें तो वे अपने भाई की ताकत बन सकती हैं। इस रक्षाबंधन पर अगर भाई-बहन के त्योहार को नई सोच के साथ सेलिब्रेट किया जाए तो इसकी खुशी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। HZ यही उम्मीद करता है कि इस बार आप अपने भाई की कलाई पर स्नेह और आत्मीयता के साथ राखी बांधें और आपकी बॉन्डिंग हमेशा बहुत मजबूत बनी रहे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।