herzindagi
Women Patient rights and responsibilities ()

अस्पताल में महिला मरीज के क्या हैं अधिकार, जानिए इन पांच पॉइंट्स में

इमरजेंसी में कोई भी अस्पताल पेशेंट को इलाज के लिए मना बिल्कुल भी करता है। चाहे वह हॉस्पिटल प्राइवेट ही हो। आइए इस लेख में अस्पताल में महिला मरीज के क्या अधिकार होने चाहिए। इसके बारे में जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-08-22, 17:38 IST

जब हम बीमार होते हैं तो अस्पताल हमारी शरणस्थली बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक महिला मरीज के रूप में आपके भी कुछ अधिकार होते हैं?

अगर आप अपने अधिकार नहीं जानते हैं, तो इससे आपको कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

आइए इस लखे में विस्तार से जानते हैं कि एक महिला मरीज के रूप में अस्पताल में आपके क्या-क्या अधिकार होने चाहिए, जिसे कोई भी आपसे नहीं छीन सकता है। 

अस्पताल में मरीज के कुछ प्रमुख अधिकार इस प्रकार हैं-

आपको सस्ते इलाज के बारे में जानने का है पूरा हक

 F  TSwiAcVbouDMydsNQkRcIKbTC

अगर किसी भी मरीज को ट्रीटमेंट महंगा पड़ रहा है, जिसे वह अफोर्ड नहीं कर सकता हैं, तो उसे अल्टरनेटिव ट्रीटमेंट के बारे में जानने का पूरा हक है। डॉक्टरों और नर्सों को आपकी बीमारी का सही निदान करके उचित इलाज देना चाहिए।

सूचना का अधिकार 

आपको अपनी बीमारी, इलाज और उससे संबंधित परिणामों के बारे में पूरी जानकारी मिलने का अधिकार है। डॉक्टर को आपको आसान भाषा में समझाना चाहिए ताकि आप अपने इलाज के बारे में निर्णय ले सकें।

सम्मानजनक व्यवहार है जरूरी 

अस्पताल में आपके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। आपको किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न नहीं सहना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप एंड मर्डर केस विक्टिम के बारे में अब तक कितना जानते हैं आप?

अपनी मेडिकल जानकारी रखें गोपनीय

आपकी मेडिकल जानकारी गोपनीय रखनी चाहिए। बिना आपकी अनुमति के कोई भी आपकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं देख सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - 10 Days of Kolkata Rape and Murder: पिछले 10 दिनों में रेप के 21 गंभीर मामले, जानिए 9 से 19 अगस्त के बीच देश में क्या-क्या हुआ

More For You

दूसरे डॉक्टर की राय लेने का अधिकार

यदि आप अपने इलाज से संतुष्ट नहीं हैं तो आप दूसरे डॉक्टर की राय ले सकते हैं।

उपचार के लिए सूचित सहमति होना है जरूरी

istockphoto  x

आपके डॉक्टर का कानूनी दायित्व है कि वह आपको आपकी बीमारी के बारे में बताए और आपके उपचार विकल्पों को इस तरह से स्पष्ट रूप से समझाए कि आप समझ सकें। एक बार जब यह हो जाता है और आप समझ जाते हैं कि क्या हो रहा है। इसके बाद आप उस उपचार के लिए सूचित सहमति दे सकते हैं। यदि आपका डॉक्टर आपके चिकित्सीय मुद्दे नहीं बताता है, तो आप पूरी तरह से विकल्प नहीं चुन पाएंगे।

शिकायत दर्ज कराने का अधिकार

यदि आप अस्पताल की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कैसे करें शिकायत दर्ज?

  • आप अपनी शिकायत अस्पताल की शिकायत बॉक्स में डाल सकते हैं।
  • आप अस्पताल के प्रशासन से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • आप राज्य स्वास्थ्य अधिकारी के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • आप उपभोक्ता फोरम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।