केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन नहीं तो क्या नहीं माना जाएगा बड़ा मुद्दा? बिहार के गया में महिला की मौत पर क्यों गहराया विवाद

बिहार के गया में एक महिला की उसी के पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा था कि मृतक महिला केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन थी। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि मृतका उनकी नातिन नहीं थी। लेकिन, इससे मामले की गंभीरता तो कम नहीं होती है। चलिए, आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
image

बिहार के गया जिले से आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि मृतक महिला उनकी नातिन नहीं थी। लेकिन, खबर पूरी तरह सच थी कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बेशक जैसे ही यह सामने आया कि मृतका, जीतन राम मांझी की नातिन नहीं थी, मामला हल्का पड़ने लगा और गरमाहट कम होने लगी। लेकिन, क्या वाकई इससे कोई फर्क पड़ता है कि वह महिला, किसी मिनिस्टर से ताल्लुक रखती थी या नहीं...यह तो सच ही है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इस तरह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर देना क्या कई बड़े सवाल खड़े नहीं करता है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

बिहार के गया में महिला की गोली मारकर हत्या


बिहार के गया में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि मृतका, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन थी। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्वीट करके इन खबरों का खंडन किया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसके पति रमेश ने की थी। यह घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की बताई जा रही है। दिन के 12 बजे व्यक्ति ने गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी और कहा जा रहा है कि पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में व्यक्ति ने यह कदम उठाया। आरोपी फरार हो चुका है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


आखिर कब थमेंगे महिलाओं के साथ होने वाले अपराध?

crime data in metro cities
मृतका, जीतन राम मांझी की नातिन नहीं थी, यह बात सामने आते ही मामला थोड़ा ठंडा पड़ने लगा। लेकिन, एक आम महिला के साथ भी इस तरह की घटना होना काफी सवाल खड़े करता है और इसे भी उतना ही तूल दिया जाना चाहिए। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ बिहार ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के आंकड़े न केवल महिला सुरक्षा पर बल्कि समाज की मानसिकता पर भी सवाल उठाते हैं।

यह भी पढ़ें- 2024 में अब तक महिलाओं के खिलाफ हुए लाखों अपराधों में से 10 सबसे खतरनाक मामले बताते हैं भारत में सुरक्षा की असलियत

इस बारे में आपकी क्या राय है उसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP