गार्डनिंग करना आजकल हर किसी को अच्छा लगता है और लोग अपने घर के भीतर भी प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं। जिससे उनके घर में एक हरियाली आए। लिविंग एरिया से लेकर बालकनी तक, हम सभी अपने घर में प्लांट्स लगाते हैं और यह इच्छा रखते हैं कि वे जल्दी-जल्दी बड़े हो जाएं। लेकिन हर बार ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि कुछ प्लांट्स बढ़ते ही नहीं हैं या फिर वह मर भी जाते हैं। वहीं कुछ प्लांट्स की ग्रोथ भी उस तरह से नहीं होती है, जैसा कि वास्तव में होनी चाहिए।
इस स्थिति में व्यक्ति बहुत अधिक निराश होता है। जब पौधा मर जाता है तो उसे बदलने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है। लेकिन अगर आपका पौधा सही ढंग से पनप नहीं रहा है तो आप उसके वास्तविक कारण का पता लगा सकते हैं और समस्या को दूर करके अपने प्लांट्स की बेहतर ग्रोथ में उसकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम उन कारणों पर चर्चा कर रहे हैं, जो पौधों की ग्रोथ में रूकावट पैदा कर सकते हैं-
कमरे के कोने में एक पौधा रखना आपके घर की सजावट में कई गुना इजाफा कर सकता है। लेकिन यह अक्सर सबसे अच्छी स्थिति नहीं होती है क्योंकि यह प्राकृतिक प्रकाश स्रोत से बहुत दूर हो सकता है। जिसके कारण आपका पौधा प्रकाश के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसे “लेगी ग्रोथ“ कहा जाता है।
प्रकाश की कमी पत्तियों के आकार को भी कम कर सकती है, जिससे पौधा भारी दिखने लगता है। विशेष रूप से, ठंड के मौसम में पौधों के लिए समस्या और भी अधिक विकट हो जाती है। ऐसे में उन्हें खिड़की के करीब ले जाना और पर्दों को खुला रखना सबसे अच्छा उपाय है।
इसे जरूर पढ़ें-बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
पौधों के लिए आर्टिफिशियल हीटिंग या कूलिंग दोनों ही नुकसानदायक हो सकती हैं। मसलन, गर्मी के दिनों में हम सभी एसी का अधिक इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप देखते हैं कि आपके पौधे की पत्तियां अपना रंग खो रही हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपका पौधा एसी के बहुत करीब है और उसे नुकसान पहुंच रहा है।
इतना ही नहीं, यह आपके पौधों को कुछ आवश्यक नमी से वंचित कर सकता है। इसलिए, अपने पौधों को एसी से थोड़ा दूर रखना और उनके चारों ओर आर्द्रता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। आप उन्हें नियमित रूप से पानी दें, उन्हें नमी वाली ट्रे पर रखें, या ह्यूमिडिफायर चालू करें।(इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान)
मिट्टी का चुनाव आपके पौधों की ग्रोथ पर एक गहरा प्रभाव डालता है। कभी भी इनडोर पौधों(घर को इन इंडोर प्लांट्स से बनाएं खूबसूरत) के लिए बगीचे के प्रकार की मिट्टी का उपयोग नहीं करना बेहतर है क्योंकि उन्हें बाहरी पौधों की तुलना में अलग पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। बाहरी पौधों के लिए मिट्टी जल्दी सूख जाती है। यह मिट्टी को काफी सख्त भी बना देती है, जिससे गमले में हवा और नमी अवरुद्ध हो जाती है।
इन अजीब छोटे कीड़ों को आमतौर पर पहचानना मुश्किल होता है, खासकर संक्रमण के शुरुआती चरणों में यह आसानी से नजर नहीं आती हैं। इसलिए नए प्लांट को खरीदते समय उसकी अच्छी तरह जांच कर लेना जरूरी है। व्हाइटफ्लाइज आमतौर पर पत्तियों के नीचे छिप जाती हैं।
वे लंबे समय में प्लांट की ग्रोथ को धीमा कर सकती हैं और मलिनकिरण का कारण बन सकती हैं। घर के अंदर गर्म तापमान इनके पक्ष में काम करता है, जिससे उन्हें बाहर की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहने में मदद मिलती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए अपने पौधे की पत्तियों के नीचे स्प्रे करने के लिए साबुन स्प्रे या नीम के तेल का उपयोग करें।
इसे जरूर पढ़ें-इंडोर प्लांटिंग के दौरान करेंगी यह गलतियां, तो मर जाएगा आपका पौधा
तो अब अगर आपके हाउसप्लांट की ग्रोथ भी सही तरह से नहीं हो रही है तो आप इन सभी प्वाइंट्स को जरूर चेक करें। आपको उसके ना पनपने की असली वजह का आसानी से पता चल जाएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।