वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय डालें दो वेट वाइप्स, दूर हो जाएगी आपकी बहुत बड़ी समस्या

क्या आपको पता है कि वॉशिंग मशीन से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स भी होते हैं जिनकी मदद से आप बिना मेहनत के कपड़ों से लिंट निकाल सकती हैं और उनका कलर भी सेट कर सकती हैं? 

How to clean clothes with wet wipes

वॉशिंग मशीन हमारे घरों में बहुत सुविधा देती है। यकीनन बहुत सारे कपड़े अगर एक साथ धोने हों, तो समय और मेहनत बचाने के लिए इससे अच्छा कुछ ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। पर दिक्कत यह होती है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते-धोते अधिकतर उनकी क्वालिटी खराब हो जाती है, उनका रंग उड़ जाता है और उनमें बहुत ज्यादा लिंट भी चिपक जाता है। अगर आपके घर में पेट्स हैं, तब तो किसी एक कपड़े पर मौजूद बाल वॉशिंग मशीन के जरिए बाकी कपड़ों पर भी आ जाते हैं।

अब अगर आपको वॉशिंग मशीन के जरिए ही क्लीनिंग करवानी है, तो उसके लिए हम इन टिप्स के बारे में बता देते हैं। रंगीन कपड़ों को साफ करने के लिए तो यह टिप्स बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।

वॉशिंग मशीन में डालें दो वेट वाइप्स और देखें कमाल

आपको अगर कुछ कपड़ों से जानवरों के बाल या लिंट निकालना है, तो इस हैक को जरूर आजमाएं। कपड़ों के साथ वॉशर में ही आप दो वेट वाइप्स डाल दें। इसके बाद नॉर्मल साइकल में मशीन को चला दें।

wet wipes in washing machine

इसे जरूर पढ़ें- ऊनी कपड़ों को साफ सुथरा और खुशबूदार रखने का मेरा यह तरीका आप भी आजमाकर जरूर देखें

इस हैक के जरिए कपड़ों पर चिपके लिंट और बाल वेट वाइप में चिपकने लगेंगे और आपके कपड़े साफ हो जाएंगे।

कुछ बातों का रखें ध्यान-

  • बहुत ज्यादा सेंट वाले वाइप्स ना इस्तेमाल करें वर्ना कपड़ों में भी वह सेंट आ जाएगा।
  • वेट वाइप स्ट्रॉन्ग होना चाहिए जो मशीन का लोड झेल ले। इसलिए ही ड्राई वाइप्स या पेपर टॉवल का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
  • अगर बहुत सारे कपड़े मशीन में डाल रही हैं, तो दो वेट वाइप्स से काम नहीं चलेगा क्योंकि ये आसानी से साफ नहीं होंगे।
  • इस ट्रिक से मैल नहीं छूटेगा, बल्कि यह लिंट को कम करने के लिए है।
  • हमेशा ऐसा वेट वाइप इस्तेमाल करें जिसे आप अपने चेहरे पर भी लगा सकती हैं, ऐसे में अगर वेट वाइप का सेंट कपड़ों पर आ भी गया, तो भी आपको उसकी स्मेल से दिक्कत नहीं होगी।
  • इस हैक से कोर्ट रॉय, जैकेट और वेलवेट जैसी फील देने वाले कपड़े धोते वक्त ज्यादा आसानी होगी।
  • स्वेटर धोते समय भी यह हैक अपनाएं जिससे लिंट चिपकने की गुंजाइश कम होगी।
laundry cleaning hacks in winter

वूलन कपड़ों को हमेशा उल्टा करके ही मशीन में धोएं

वूलन कपड़े नॉर्मल कपड़ों के मुकाबले ज्यादा डेलिकेट होते हैं और ऐसे में लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप वूलन कपड़ों को डेलिकेट मोड में धोते समय उल्टा करके ही धोएं। इससे उनमें रोंए निकलने की गुंजाइश कम हो जाएगी।

bucket full of dirty clothes

कभी गर्म पानी से ना धोएं वूलन कपड़े

अधिकतर लोगों को लगता है कि गर्म पानी से कपड़े धोने से कपड़ों की गंदगी जल्दी निकल जाती है, लेकिन यह एक मिथक है जिसके कारण आपके कपड़े और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। आपको हमेशा कपड़े गुनगुने या ठंडे पानी में ही धोने चाहिए। इससे उनका रंग भी पक्का रहता है और उनका साइज भी खराब नहीं होता है।

इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में बदबूदार वूलन कपड़े को साफ करने के आसान टिप्स

वूलन कपड़ों को हुक्स या बटन वाले कपड़ों के साथ ना धोएं

वॉशिंग मशीन में कपड़े एक दूसरे से चिपक जाते हैं और एक दूसरे के साथ उलझ जाते हैं। ऐसे में आपको उन कपड़ों को बिल्कुल भी वूलन्स के साथ नहीं धोना चाहिए। ऐसे में वूलन कपड़ों का शेप बिगड़ने की गुंजाइश बनी रहती है।

साफ पानी से कम से कम दो बार धोएं वूलन कपड़े

एक और बात जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है वह यह कि वूलन कपड़ों से साबुन आसानी से नहीं निकलता है। ऐसे में अगर आप नॉर्मल कपड़ों को एक बार साफ पानी से धोती हैं, तो वूलन कपड़ों को कम से कम दो बार धोएं। पानी से धोते समय वॉश साइकल डेलिकेट ही रखें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP