herzindagi
sleeping without rinsing

खाने के बाद कभी भी जूठे मुंह क्यों नहीं सोना चाहिए, जानें क्या कहता है शास्त्र

शास्त्रों में इस बात का जिक्र है कि कभी भी आपको जूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। आइए जानें इसके पीछे के कारणों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2022-02-16, 17:23 IST

शास्त्रों में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जिसका सीधा संबंध न सिर्फ आपके शरीर से है बल्कि आपके मन मस्तिष्क से भी है। ऐसी ही बातों में से एक है सोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना। ऐसा माना जाता है कि सोते समय मनुष्य का शरीर और आत्मा दोनों ही ईश्वर की शरण में होती हैं। इसलिए आप सोने से पहले या सोते समय जो भी करते हैं उसका प्रभाव आपके मन मस्तिष्क पर पड़ता है। इसलिए कई लोग सोते समय कुछ विशेष बातों को अमल करते हैं। कई लोग सोने से पहले अपने पैर धोते हैं, तो कुछ लोग घर के मंदिर में कुछ देर के लिए बैठकर ईश्वर का ध्यान करते हैं।

यही नहीं सोने के लिए कुछ और बातें मायने रखती हैं जिनका शास्त्रों में जिक्र किया गया है जैसे सोते समय आपके सिर और पैर की सही दिशा क्या होनी चाहिए? बिस्तर में बैठकर क्यों नहीं खाना चाहिए? सोने का एक निश्चित स्थान क्यों होना चाहिए और सोते समय मन में अच्छे विचार क्यों लाने चाहिए? ऐसी न जाने कितनी ही अवधारणाओं के बारे में शास्त्रों में जिक्र किया गया है जिसका संबंध मनुष्य के जीवन में होने वाली गतिविधियों से है। ऐसी ही एक बात का शास्त्रों में जिक्र किया गया है कि कभी भी खाना खाने के बाद जूठे मुंह क्योंनहीं सोना चाहिए ? इस बात का पता लगाने के लिए हमने Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से बात की। उन्होंने हमें जूठे मुंह सोने के ज्योतिष से जुड़े कारणों के बारे में बताया जो आप भी जानें।

बुरे सपनों का कारण

bad dreams

ऐसा माना जाता है कि जब कोई भी व्यक्ति खाना खाने के बाद कुल्ला किए बिना ही सो जाता है तब उसे रात में बुरे सपने आते हैं। दरअसल इसका एक संबंध मुंह की स्वच्छता से भी है क्योंकि यदि व्यक्ति का मुंह साफ़ नहीं होता है तब उसका मन भी साफ़ नहीं रहता है जो बुरे सपनों का कारण बन सकता है। किसी भी तरह के बुरे सपनों या सपनों के प्रभावों से बचने के लिए आपके लिए जरूरी है कि आप सोने से पहले अच्छी तरह से मुंह की सफाई करें। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद के साथ किसी तरह के बुरे सपने भी नहीं आएंगे।

आर्थिक हानि का कारण

वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो लोग जूठे मुंह सो जाते हैं उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। दरअसल इसका सीधा संबंध माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान) के रुष्ट होने से है। जूठे मुंह यदि आप सोते हैं तो घर में लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है क्योंकि जूठे मुंह सोने से आपका तन और मन दोनों ही अशुद्ध होता है जो लक्ष्मी यानी धन के आगमन पर रोक लगा सकता है।

अनिद्रा का कारण

reason of insomnia

जूठे मुंह सोने से आपको अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है क्योंकि जब आप नींद में बार-बार उठती हैं तो आपको कुछ दिनों में इसकी आदत होने लगती है जिससे आपको अनिद्रा जैसी समस्या हो जाती है।

वैज्ञानिक कारण

यदि आप शास्त्रों की न भी मानें तब भी जूठे मुंह सोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल जब आप खाने के बाद बिना मुंह धोए या कुल्ला किए ही सोने चले जाते हैं तो रातभर दांतों के बीच में इकठ्ठा भोजन आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है और इससे आपको कई तरह की मौखिक बीमारियां भी हो सकती हैं। यही नहीं ऐसा करने से मुंह में होने वाले बैक्टीरिया अन्य शारीरिक समस्याओं को भी जन्म दे सकते हैं। इसकी वजह से दांतों में सड़न और मुंह की बदबू जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं वास्तु के ये टिप्स

क्या है एक्सपर्ट की राय

sleeping without rinsing mouth by sheetal

एक्सपर्ट शीतल जी बताती हैं कि वास्तु के अनुसार बिस्तर पर खाना खाने से और खाने के बाद मुंह धोए बिना ही सोने से आर्थिक नुकसान होता है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। आमतौर पर जो लोग किचन में फर्श पर बैठकर खाना खाते हैं या जमीन में बैठकर खाना (जमीन पर बैठकर खाने के फायदे) खाते हैं वे काफी स्वस्थ और खुश रहते हैं। इसके अलावा, खाने के बाद मुंह की सफाई न करने से बैक्टीरिया पैदा होते हैं और ऐसा करना वास्तु के अनुसार आदर्श नहीं है।

सोने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • वास्तु के अनुसार जब भी आप सोने जाएं तब आपको हमेशा पैर धोकर ही सोना चाहिए। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।
  • सोते समय ईश्वर को धन्यवाद दें क्योंकि उनकी वजह से ही आपको दिनभर के बाद अच्छी नींद का अवसर मिला है।
  • कभी भी उस बिस्तर में भोजन न करें जिसमें आप सोते हैं, क्योंकि यह भी बुरे सपनों का कारण बन सकता है।
  • सोते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें। सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए और आपके पैर उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:वास्तु टिप्स: जानें किस दिशा में सिर करके सोना आपके लिए शुभ है

यदि आप यहां बताई कुछ बातों का ध्यान रखेंगे और कभी भी जूठे मुंह नहीं सोएंगे तो यह आपके जीवन में समृद्धि का कारण बन सकता है।

आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik,pixabay and unsplash

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।