क्या आप रात में अक्सर ठीक से सो नहीं पाते हैं? क्या कई बार बुरे सपने आपकी रात की नींद खराब करते हैं ? क्या आपके कई उपायों के बावजूद इस तरह के सपने आपका पीछा नहीं छोड़ते हैं? अगर हां, तो इस तरह के सपनों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान वास्तु के उपाय आजमा सकते हैं।
जी हां, हममें से न जाने कितने लोग अक्सर सोते समय बुरे सपने देखते हैं जो नीद को खराब कर देते हैं। हर किसी के जीवन में कभी न कभी बुरे सपने जरूर आते हैं। ये सपने हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं और इसके पीछे कोई न कोई कारण होता है। इस तरह के सपनों के मुख्य कारणों में से एक खराब ज्योतिष या वास्तु दोष हो सकता है। आइए Life Coach and Astrologer, Sheetal Shaparia से जानें वास्तु के उन उपायों के बारे में जो आपको ऐसे बुरे सपनों से छुटकारा दिला सकते हैं।
जब भी आप सोते हैं, किसी भी तरह के बुरे सपने से बचने के लिए आपके बिस्तर की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए बिस्तर को अपने कमरे में रखने से पहले विचार किया जाना चाहिए। इसे इस तरह लगाएं कि बिस्तर का वह हिस्सा जहां आप अपना सिर रखते हैं, वॉशरूम की तरफ नहीं होना चाहिए। वॉशरूम की ऊर्जा आपकी सोच से कहीं ज्यादा आपकी नींद में खलल डाल सकती है और बुरे सपनों का कारण बन सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:आखिर क्यों आपको आ रहे हैं बुरे सपने, एक्सपर्ट से जानें
अक्सर वास्तु में यह सुझाव दिया जाता है कि आप सोते समय अपने बालों को बांध कर रखें। ज्यादातर महिलाएं सोते समय अपने बालों को खुला रखना पसंद करती हैं क्योंकि इससे उन्हें आराम मिलता है। लेकिन आराम के साथ-साथ यह नकारात्मक सोच के साथ आता है जो वास्तु के अनुसार बुरे सपनों का कारण बनता है।
नकारात्मकता से मुक्ति दिलाने के मामले में तुलसी का पौधाकाफी मजबूत होता है। इसमें कमरे से नकारात्मक और हानिकारक ऊर्जाओं को अवशोषित करने की अपार क्षमता होती है। बेहतर नींद के लिए अपने बेडरूम में तुलसी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है।
अगर आप बुरे सपनों से बचना चाहती हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप बिस्तर के नीचे की फर्श को साफ रखें। आमतौर पर लोग बेड के नीचे दी गई जगह में अवांछित सामान जमा करते हैं। भले ही यह आपके लिए एकअच्चा जुगाड़ हो लेकिन ऐसा करके आप बुरे सपनों को आकर्षित कर रहे हैं। सुनिश्चित करें कि आपने बिस्तर के नीचे के क्षेत्र को साफ कर दिया है, विशेष रूप से इसके नीचे कोई जूते या चप्पल नहीं होने चाहिए। (बिस्तर के आस-पास न रखें ये 5 चीजें)
नमक का पानी आपके कमरे के कोने में छिपी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। इस ट्रिक को लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने कमरे को खारे पानी से पोंछ लें। जब आप ऐसा करते में तो सारी नकारात्मक ऊर्जा नमक में समाहित हो जाती है और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें:क्यों आते हैं सपने और क्या होता है इन सपनों का मतलब
अगर बुरे सपने आपको बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं तो एक या दो इलायची के टुकड़ों को रुई के फाहे में लपेटकर अपने तकिए के नीचे रख लें। वास्तु में इलायची का बहुत अधिक महत्व है और यह आपको बुरे सपनों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है।
इस प्रकार वास्तु के ये उपाय आपको बुरे सपनों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए ऐसी किसी भी समस्या से बचने के लिए आप वास्तु के ये उपाय जरूर आजमाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pixabay
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।