सर्दियों के मौसम में हम ऊन से बना कपड़ा पहनते हैं। हालांकि ऊनी कपड़ों का सही तरीके से देखभाल ना की जाए तो इन कपड़ो से रोएं आने लगते हैं। उन कई प्रकार के होते हैं, ऐसे में सभी कपड़ों को धोने का अलग तरीका होता है। हम ज्यादातर कपड़े पर लगा टैग अच्छे से नहीं पढ़ते हैं और कपड़ों को गलत तरीके से साफ करने लगते हैं। ऐसे में हमारे ऊनी कपड़ो से रोएं आने लगते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने ऊनी कपड़ो से रोएं को आसानी से दूर कर सकते हैं।
पहले जान लेते हैं कि आखिर क्यों कपड़ो में रोएं निकल आते हैं। बता दें कि कई बार हम ध्यान नहीं देते है और ठंड के कारण नए कपड़े ही पहनकर सो जाते हैं। यह भी एक कारण है कि कपड़ो से रोएं आने लगते हैं। हालांकि अगर ऊन सस्ता है और अच्छा क्वालिटी का नहीं है तब भी कपड़ो से रोएं निकल सकते हैं।
बिना खर्च के अगर आप ऊनी कपड़ों में से निकलने वाले रोएं को हटाना चाहती हैं तो आपको कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। कंघी की मदद से मिनटों में आप कपड़ो से निकलने वाले रोएं को हटा सकती हैं। रोएं वाली जगह पर आपको कंघी घूमाना है कंघी में फसकर आसानी से रोएं निकल जाएगे। इससे आपका ऊनी कपड़ा भी खराब नहीं होगा।
रेजर की मदद से भी आप चाहे तो ऊनी कपड़ों से रोएं हटा सकती हैं। हालांकि ऊनी कपड़े काफी नाजुक होते हैं, ऐसे में अगर आप रेजर का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए। कभी-कभी रेजर ऊनी कपड़े के धागे को काट देता है। इसलिए ऐसा करते समय थोड़ी सावधानी बर्तनी जरूरी हैं।
लिंट रिमूवर आपको आसानी से मिल जाएगा। लिंट रिमूवर की मदद से मिनटों में आप अपने कपड़ो से निकलने वाले रोएं को निकाल सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगा। लिंट रिमूवर काफी कारगर होता है। हालांकि कई लोग खुरदरे पत्थर का भी इस्तेमाल रोएं को निकालने के लिए करते हैं। इससे आपके कपड़े फट सकते हैं। ऐसे में ऐसा रिस्क आपको नहीं लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः वॉशिंग मशीन में इन हैक्स की मदद से धोएं ऊनी कपड़े, नहीं होंगे खराब
टेप की मदद से भी आप चाहे तो कपड़े से निकलने वाले रोएं को आप हटा सकती हैं। इसके लिए आपको मोटी टेप का इस्तेमाल करना होगा। जिस भी जगह पर रोएं निकलने है वहां आपको टेप लगाना है और थोड़ी देर में टेप को निकालना है। ऐसे में मिनटों में कपड़ो पर लगे रोएं निकल जाएगें।
इसे भी पढ़ेंः ऊनी कपड़े नहीं होंगे खराब अगर प्रेस करते वक्त इन बातों का रखेंगी ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।