डिलीवरी रूम में जाने से पहले करवाया जाता है मेकअप, क्या है ये नया ट्रेंड

क्या आपको उस ट्रेंड के बारे में पता है जहां डिलीवरी रूम में जाने से पहले महिलाएं पूरा मेकअप करती हैं ताकि बच्चे के साथ उनकी पहली तस्वीरें बहुत सुंदर आ सकें?

Delivery during makeup

एक महिला के लिए मां बनना बहुत ही अनोखा अनुभव होता है और इस समय होने वाली मां सिर्फ अपने बच्चे के बारे में सोचती है। वैसे तो ये समय रोमांच से भरा होता है, लेकिन फिर भी हर एक महिला के अपने अलग सपने और अरमान होते हैं। आपको वो ट्रेंड याद है जहां डिलीवरी के समय का वीडियो रिकॉर्ड किया जाता था? एक समय में ये ट्रेंड बहुत वायरल हुआ था और सारे सेलेब्स इसे फॉलो करते थे, इसके बाद मैटरनिटी फोटोशूट का ट्रेंड आया जो अभी भी चल रहा है।

पर अब नया ट्रेंड सामने आया है जिसमें महिलाएं डिलीवरी से पहले अपने चेहरे पर पूरा मेकअप लगाती हैं और ग्लैमरस लुक के साथ फोटोज खिंचवाती हैं। लेबर पेन के समय महिलाओं की हालत बहुत खराब हो जाती है और उस समय तस्वीरें भी वैसी ही आती हैं। मां बनते समय वो ग्लैमरस दिखें और उनके साथ उनका बच्चा भी दिखे तो अच्छा रहेगा।

धीरे-धीरे बढ़ रही है ग्लैमरस फोटोज की डिमांड

हाल ही में न्यूयॉर्क में रहने वाली कार्ली टेम्पल की पोस्ट वायरल हुई है। कार्ली ने अपने तीन में से दो बच्चों के जन्म के समय डिलीवरी रूम में प्रोफेशनल आर्टिस्ट से मेकअप करवाने के बाद डिलीवरी के समय फोटोशूट भी होता है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। बच्चे को जन्म देते समय ना ही वाटरप्रूफ मेकअप करवाने का ये ट्रेंड इतना वायरल हो रहा है कि अब भारत में भी इसके कुछ उदाहरण सामने आ रहे हैं।

makeup and delivery trend

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिला एथलीट्स के लिए नहीं है कोई मैटरनिटी पॉलिसी?

यहां बात नॉर्मल मस्कारा या काजल की नहीं हो रही है बल्कि यहां पूरे मेकअप की बात हो रही है जिससे तुरंत इंस्टाग्राम पर फोटो डाली जा सके। ये फोटो अंडर आई डार्क सर्कल्स कवर अप करने के साथ-साथ फाउंडेशन और कंसीलर लगवाती हैं। फुल मेकअप के बाद उन्हें कॉन्फिडेंस भी आता है और इसी के साथ-साथ उनका ध्यान लेबर पेन से थोड़ा हटता भी है।

क्या लेबर पेन के वक्त मेकअप करवाना सही है?

ये ट्रेंड बहुत अजीब लग सकता है, लेकिन असल में इसके ऊपर एक पूरी की पूरी स्टडी की गई है। Cosmetify द्वारा की गई स्टडी में ये पता चला है कि 18 से 31 साल की 64 प्रतिशत महिलाओं ने लेबर रूम में जाने से पहले किसी ना किसी तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाया है। इसमें हेयर रिमूवल, मेनिक्योर, पैडिक्योर, स्प्रे टैन, ब्लो ड्राई या फिर कट, स्टाइलिंग आदि सब कुछ शामिल है। इस स्टडी के मुताबिक महिलाएं अपने लाइफ चेंजिंग ईवेंट को यादगार बनाने के लिए ये सब करती हैं।

वैसे कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ऐसा करने के पीछे उनकी वजह अलग है। लेबर पेन से ध्यान अलग हो जाए और अपने बच्चे के जन्म के समय वो खूबसूरत दिखें ऐसा वो चाहती हैं।

जहां तक सही और गलत का सवाल है तो इसके लिए अलग-अलग डॉक्टर्स की अलग राय है। वैसे देखा जाए तो लेबर रूम में मेकअप करवाना मेडिकल साइंस के हिसाब से सही नहीं है, लेकिन अगर नॉर्मल डिलीवरी हो रही है तो इससे बहुत ज्यादा खतरा भी नहीं होगा।

इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं को कई अधिकार देता है मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट, जानें इसके बारे में सबकुछ

आखिर क्यों बढ़ रहा है लेबर रूम में मेकअप का ट्रेंड?

इसी स्टडी के लिए महिलाओं से पूछा गया कि आखिर वो क्यों लेबर रूम में अच्छा दिखना चाहती हैं तो इसको लेकर कई अलग-अलग जवाब सामने आए। 31 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि वो फोटोज में अच्छी दिखना चाहती हैं, 26 प्रतिशत का कहना था कि वो आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छा दिखना चाहती हैं, 22 प्रतिशत का मानना था कि वो बीमार या फिर थका हुआ चेहरा नहीं देखना चाहती थीं। ऐसी ही एक और स्टडी मानती है कि एक एवरेज महिला फेस मेकअप लगाने के लिए डिलीवरी से दो या तीन घंटे पहले का समय चुनती है।

कैलिफोर्निया की एक ब्लॉगर Alexis Jayda ने तो अपने डिलीवरी रूम से मेकअप ट्यूटोरियल भी दिया था जिसे सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम किया गया।

जिस ट्रेंड को हम आगे बढ़ता हुआ देख रहे हैं वो ये बताता है कि अब प्रेजेंटेबल दिखना कितना जरूरी हो गया है। सोशल मीडिया के क्रेज ने इसे और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। ये सोचने वाली बात है कि ये हमेशा परफेक्ट दिखने की आदत कितनी खतरनाक साबित हो सकती है? आपकी इस मामले में क्या राय है? इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP