हमारे धर्म शास्त्रों में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जिनका संबंध कहीं न कहीं हमारे जीवन से होता है। ऐसे ही शास्त्रों में भोजन और स्नान जैसी दैनिक क्रियाओं के लिए भी कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि भोजन हमेशा सही दिशा में बैठकर करना चाहिए, भोजन करते समय बुरे विचारों को मन में नहीं लाना चाहिए और एक और बड़ा नियम यह भी है कि भोजन के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए।
दरअसल इन सभी बातों का कुछ न कुछ महत्व और कारण जरूर है और इनसे हमारे जीवन में प्रभाव भी पड़ता है। घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर शास्त्रों के इन नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं जिससे सदैव समिद्धि बनी रहती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इनके कारणों के बारे में।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खाने के तुरंत बाद स्नान करने से शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है। जब हम खाना खाते हैं, तो हमारा शरीर पाचन पर केंद्रित होता है, जिसके लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
ऐसे में यदि हम स्नान करते हैं तो यह ऊर्जा पाचन से दूर हो होकर स्न्नान की क्रिया में लग जाती है, जससे पाचन से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं। स्नान करने से यह ऊर्जा पाचन से दूर हो सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों होती है निर्वस्त्र स्नान की मनाही, जानें क्या कहता है शास्त्र
ज्योतिष का मानना है कि शरीर की ऊर्जा कई तत्वों से प्रभावित होती है। जब हम भोजन करते हैं तो हमारे शरीर का अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है। दूसरी ओर, स्नान करने से हमारा शरीर ठंडा हो सकता है और आपका अग्नि तत्व कम हो सकता है।
इसकी वजह से कमजोर पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने का डर बढ़ जाता है। शरीर अचानक से गर्म और ठंडा होने की वजह से अन्य कई शरीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। खाने के तुरंत बाद स्नान करने से शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा बाधित हो सकती है।
ऐसा कहा जाता है कि खाने के बाद शरीर का पूरा ध्यान भोजन पचाने और आराम में होना चाहिए। स्नान करने से शरीर उत्तेजित हो सकता है और जिससे आराम करना और भोजन पचाना अधिक कठिन हो सकता है।
खाने के तुरंत बाद स्नान न करने के कई वैज्ञानिक कारण भी हैं, जिसकी वजह से कुछ देर इंतजार के बाद ही स्नान की सलाह दी जाती है। दरअसल विज्ञान की मानें तो यह आपके पाचन में बाधा डाल सकता है।
जब आप खाना खाते हैं, तो आपका शरीर पाचन में मदद करने के लिए रक्त के प्रवाह को पेट की ओर मोड़ देता है। खाने के तुरंत बाद नहाने से आपके शरीर का तापमान कम हो सकता है, जिससे रक्त का प्रवाह पेट से दूर हो सकता है।
इससे अपच, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको थकान महसूस हो सकती है। यदि आप खाने के तुरंत बाद स्नान करते हैं, तो आप अपने भोजन को ठीक से पचाने में बहुत अधिक थकान महसूस कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शास्त्रों के अनुसार भोजन करने के ये 5 नियम जानें
ज्योतिष की मानें तो खाने के बाद कम से कम 30 मिनट बाद तक इंतज़ार करना चाहिए। वहीं अगर आप खाने के तुरंत पहले स्न्नान करते हैं तो ये आपके मानसिक और शारीरक सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। खाने के पहले स्नान करने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहती है। यदि आपके लिए खाने के बाद स्नान करना बहुत जरूरी है तो आपको हल्का भोजन ही करना चाहिए।
शास्त्रों में नहाने और खाने के कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन जरूरी माना जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।