बिना बांसुरी के लड्डू गोपाल घर में रखने से क्या होगा?

लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करते समय उनके साथ कुछ चीजों को भी घर में लाया जाता है और उनके पास रखा जाता है। इन्हीं में से एक है बांसुरी। 

can laddu gopal be kept at home without flute

Kya Bina Bansuri Ke Laddu Gopal Ghar Mein Rakh Sakte Hain: आप में से बहुत से लोगों के घर में लड्डू गोपाल स्थापित होंगे। लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करते समय उनके साथ कुछ चीजों को भी घर में लाया जाता है और उनके पास रखा जाता है। इन्हीं में से एक है बांसुरी, लेकिन कुछ लोग घर में लड्डू गोपाल तो रखते हैं मगर बांसुरी नहीं रखते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि बांसुरी के बिना लड्डू गोपाल को रखना सही है या गलत।

क्या बांसुरी के बिना लड्डू गोपाल घर में रख सकते हैं?

kya laddu gopal ko bina bansuri ke ghar mein rakhna chahiye

पौराणिक कथाओं के अनुसार, बांसुरी श्री कृष्ण को अति प्रिय मानी जाती है। लड्डू गोपाल श्री कृष्ण का ही बाल स्वरूप हैं ऐसे में उन्हें बांसुरी के साथ ही घर में स्थापित करना चाहिए। बांसुरी के पास होने से लड्डू गोपाल बहुत प्रसन्न होते हैं।

जिस प्रकार कोई बच्चा खिलौने को देखकर खुश हो जाता है, ठीक ऐसे ही बांसुरी पास होने से लड्डू गोपाल को प्रसन्नता होती है। ऐसा कहा जाता है कि श्री राधा रानी को अपने पास बुलाने के लिए श्री कृष्ण बांसुरी का प्रयोग करते थे।

जब राधा रानी ने अपने प्राण त्यागे थे तब श्री कृष्ण ने अपनी बांसुरी तोड़ दी थी। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बांसुरी लड्डू गोपाल को कितनी प्रिय है। जिस घर में लड्डू गोपाल बांसुरी के साथ हैं उस घर में हेमशा खुशियां रहती हैं।

यह भी पढ़ें:घर पर रखें हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन, पंडित जी से जानें

लड्डू गोपाल के श्रृंगार का अहम हिस्सा मानी जाती है बांसुरी। ऐसा माना जाता है कि बांसुरी के साथ लड्डू गोपाल जिस घर में विराजित होते हैं उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। उस घर में नकारात्मकता नहीं आती है।
kya laddu gopal ko bina bansuri ke ghar mein rakh sakte hain

बांसुरी के साथ लड्डू गोपाल घर में रखने से घर में लड्डू गोपाल के साथ श्री राधा रानी का वास भी होता है। श्री राधा रानी अपनी कृपा उस घर पर हेमशा बनाए रखती हैं और बांसुरी के प्रभाव से ग्रह भी शांत रहते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि लड्डू गोपाल को क्या घर में बिना बांसुरी के स्थापित किया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP