herzindagi
madhuri dixit husband m

परफेक्ट हसबैंड बनने के लिए माधुरी दीक्षित के पति राम नेने से सीखें ये गुण

शादी के बाद पत्नी को रखना चाहते हैं खुश, तो माधुरी दीक्षित के पति राम नेने से लें टिप्स। 
Editorial
Updated:- 2022-05-19, 21:39 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने की शादी को करीब 23 साल हो चुके हैं। उनके इस लंबे रिश्ते में कभी अनबन और किसी तरह की अफवाह नहीं उड़ी। एक्ट्रेस ने राम नेने से अपने करियर के टॉप पर शादी की थी। राम नेने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है। शादी के कुछ समय तक हर किसी का रिश्ता खूबसूरत लगता है, लेकिन एक समय आता है जब रिश्ते में मतभेद होने लगता है। कई बार मतभेद इतने बढ़ जाते हैं,जिसकी वजह से रिश्ता निभाना मुश्किल हो जाता है।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी को कई साल हो चुके हैं। लेकिन दोनों के रिश्ते में आज भी प्यार है। आखिरी श्रीराम माधव में क्या खास बात है जिसकी वजह से माधुरी दीक्षित ने कई बड़े एक्टर को छोड़ उनसे शादी की है और आज भी उनसे बेहद प्यार करती हैं। अगर आप भी बेस्ट हसबैंड बनना चाहते हैं, तो माधुरी दीक्षित के पति के इन गुण से सीख ले सकते हैं।

पत्नी के साथ समय बिताना

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी और श्रीराम दोनों ही अपनी लाइफ में काफी बिजी रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी वह साथ में टाइम स्पेंड करते हैं। राम नेने अक्सर माधुरी दीक्षित और परिवार के साथ वेकेशन पर जाते हैं। इसके अलावा वह रोमांटिक डिनर पर भी करते हैं। उनके डिनर डेट की एक झलक माधुरी दीक्षित के इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। किसी भी रिश्ते को मजबूत करने के लिए क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी बेस्ट हसबैंड बनना चाहते हैं तो अपनी वाइफ और परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।

इसे जरूर पढ़ेंःRelationship Tips: परिवार के साथ रिश्ते मजबूत बनाना चाहती हैं तो ये 5 काम जरूर करें

प्यार जाहिर करना

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी दीक्षित के पति प्यार जाहिर करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब राम नेने ने इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। इससे यह पता चलता है कि वह अपना प्यार जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। किसी को स्पेशल फील कराने के लिए बड़े सरप्राइज की जरूरत नहीं होती है। आप छोटी-छोटी चीजों से भी अपने रिश्ते का प्यार बनाएं रख सकते हैं। पत्नी चाहें सेलिब्रिटी हो या आम महिला उन्हें खुश करने के लिए ये छोटी-छोटी कोशिश ही काफी है। जैसे दुनिया के सामने प्यार जाहिर करना। उन्हें समय-समय पर दिखाना कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। (रिलेशनशिप टिप्स)

इसे जरूर पढ़ेंःRelationship Tips: ऐसे निभाएंगी अपना रिश्ता तो रिलेशनशिप हमेशा रहेगी मजबूत

पत्नी के करियर को सपोर्ट करना

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

हम सब जानते हैं कि माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद बॉलीवुड करियर को छोड़ फैमिली लाइफ पर अधिक फोकस किया था। वहीं जब माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री में काम करने वापस आईं तो उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने माधुरी को किसी भी प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए कभी भी मना नहीं किया। उन्होंने पत्नी के करियर के लिए न केवल अमेरिका को छोड़ा बल्कि उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री की पार्टी भी उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। परफेक्ट पति बनने के लिए आप भी अपनी वाइफ के करियर का सपोर्ट करें। (बेस्ट हसबैंड बनने के टिप्स)

भरोसा

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बनाने के लिए रिश्ते में भरोसा और ईमानदारी होना बहुत जरूरी होता है। जिस रिश्ते में भरोसा नहीं होता है वह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।