Bhagwan Vishnu Ko Kyu Pasand Hai Peela Rang: आप में से ज्यादातर लोगों ने भगवान विष्णु को पीले वस्त्रों में देखा होगा। भगवान विष्णु के चित्रों में वह अकसर पीलें वस्त्र धारण किये ही नजर आते हैं। इसके अलावा, भगवान विष्णु को अर्पित की जाने वाली वस्तु भी पीले रंग की होती है। भगवान विष्णु को भोग भी पीले खाद्य पदार्थ का ही लगता है।
माना जाता है कि भगवान विष्णु और उनसे जुड़ी हर वस्तु का रंग पीला इसलिए होता अहि क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग सर्वाधिक प्रिय है। जब हमने इस बारे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने हमें इस विषय में कई रोचक बातें बताईं, जैसे कि भगवान विष्णु को पीला रंग क्यों पसंद है या कैसे ये रंग श्री हरि का प्रिय बना आदि।
शास्त्रों में वर्णित जानकारी के आधार पर यह पता चलता है कि पीला रंग साधू-संतों का प्रतीक चिह्न है। साथ ही, पीला रंग सुख, संपन्नता, उज्जवल भाग्य, तेजस्वी व्यक्तित्व, तीव्र बुद्धि और अपार बल-कौशल को दर्शाता है।
इसके अलावा, देव गुरु बृहस्पति (कैसे हुई बृहस्पति की उत्पत्ति) का रंग भी पीला ही है। बृहस्पति देव की पूजा कर उनके प्रभावों को शुभ बनाने में पीला रंग बहुत सहायक साबित होता है।
इसे जरूर पढ़ें:Hindu Tilaka: माथे के अलावा गले, भुजा और छाती पर क्यों लगाया जाता है तिलक
भगवान विष्णु संपूर्ण देव हैं उनमें ये सभी गुण भी हैं और उनके आगमन से ये सभी वरदान के रूप में मनुष्य को भी प्राप्त होते हैं। यही कारण है कि भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है।
भगवान विष्णु पीले रंग की वस्तुओं को अर्पित करने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। पीली वस्तु अर्पित करने से व्यक्ति का भाग्य तेजवान बनता है। उसके जीवन में नया सवेरा आता है।
इसे जरूर पढ़ें:Nav Grah Mantra: नव ग्रह मंत्रों का है गहरा महत्व, जाप से मिलते हैं ये लाभ
मान्यता है कि भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) को पीला रंग इसलिए प्रिय है क्योंकि इसी रंग के माध्यम से वह अपने भक्तों के जीवन में खुशहाली बिखेर पाते हैं।
अपने भक्तों के जीवन में शुभता का प्रवेश कराते हैं और अपने भक्तों के सौभग्य में वृद्धि करते हैं। भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करने से व्यक्ति के का मुरझाया जीवन पुनः खिल उठता है।
तो इस कारण से भगवान विष्णु को सर्वाधिक प्रिय है पीया रंग और ऐसा पड़ता है इस रंग का विष्णु भक्त पर प्रभाव। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Pinterest, Wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों