हर व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी स्टांप पेपर बनवाने की जरूरत पड़ती है। रेंट एग्रीमेंट से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने और अन्य कानूनी कामों के लिए स्टांप पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार बिजनेस डीड्स के लिए भी लोग स्टांप पेपर बनवाते हैं। दरअसल, स्टांप पेपर पर तैयार डॉक्यूमेंट्स की लीगल वैल्यू ज्यादा मानी जाती है। बिना स्टांप पेपर के डॉक्यूमेंट्स को कानूनी तौर पर पेश नहीं किया जा सकता है।
स्टांप पेपर ऐसे तो एक A4 साइज का एक कागज होता है, जिस पर रेवेन्यू स्टांप लगा होता है। यह राजस्व विभाग जारी करता है और स्टांप पेपर बिल्कुल एक नोट की तरह काम करते हैं। लेकिन, यह नोट यानी करेंसी की तरह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। स्टांप पेपर बनवाने के लिए सरकार को शुल्क देना होता है और इसे हम स्टांप ड्यूटी के रूप में देते हैं।
केंद्र सरकार की तरफ से इंडियन स्टांप एक्ट 1899 में बनाया गया था और इसी के तहत स्टांप ड्यूटी देनी होती है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के भी स्टांप ड्यूटी के अलग-अलग नियम होते हैं। ऐसे में कई बार अलग-अलग राज्यों में अलग स्टांप ड्यूटी हो सकती है। स्टांप पेपर को सरकार का रेवेन्यू सोर्स भी माना जाता है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि स्टांप पेपर केवल आम जनता के लिए ही नहीं, बल्कि सरकार के लिए भी जरूरी होता है।
स्टांप पेपर दो तरह के होते हैं ज्यूडिशियल स्टांप पेपर और नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर। आइए, यहां जानते हैं दोनों कब और क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रॉपर्टी या मकान खरीदते समय बनवाना भूल गए हैं ये डॉक्यूमेंट तो सालों बाद चुकाने पड़ सकते हैं लाखों
हर राज्य सरकार अपने नियमों के अनुसार स्टांप पेपर की फीस तय करती है। यह 5, 10, 100 रुपये से लेकर लाखों में हो सकती है। जिसे लोग अपनी जरूरत के अनुसार लेते हैं। आइए, यहां जानते हैं अलग-अलग वैल्यू के स्टांप पेपर के आमतौर पर क्या काम होते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या एक मकान में 12 साल रहने के बाद मालिक बन सकता है किराएदार? यहां एक्सपर्ट से जानें नियम
स्टांप पेपर की अलग-अलग वैल्यू के पीछे साफ और आसान यह लॉजिक है कि जिस डॉक्यूमेंट के लिए जितनी फीस सरकार द्वारा निर्धारित की गई है, उतनी ही स्टांप पेपर की वैल्यू होती है। अगर आप तय रकम के स्टांप पेपर पर अपना डॉक्यूमेंट नहीं तैयार करवाते हैं तो वह लीगल रूप से वैलिड नहीं माना जाता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Jagran.com, Indiamart and Justdial
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।