आखिर अमेरिका में क्यों मनाया जाता है Shreya Ghoshal Day? जानें

शायद ही आपको पता हो कि फेमस सिंगर श्रेया घोषाल के लिए विदेश में एक दिन भी रखा गया है। आइए जानते हैं श्रेया घोषाल डे के बारे में सबकुछ।

 
what is shreya ghoshal day

फिल्म इंडस्ट्री की फेमस गायिका श्रेया घोषाल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी आवाज के बल पर ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बता दें कि श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था और उन्हे कई बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

ना सिर्फ पुरस्कार बल्कि उनके लिए विदेश में श्रेया घोषाल डे भी मनाया जाता है। चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर इसके पीछे की क्या वजह है और यह खास क्यों है।

यूएस गवर्नर को आई थी श्रेया की आवाज पसंद

shreya ghoshal day

  • अपने फैंस के साथ-साथ श्रेया घोषाल यूएस गवर्नर को भी अपनी आवाज का दीवाना बना चुकी हैं। यह किस्सा सालों पुराना है। साल 2010 में श्रेया घोषाल अमेरीका गई थीं। इस दौरान श्रेया को ओहायो राज्य की ओर से सम्मान मिला था।
  • श्रेया की आवाज को देखते हुए गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को श्रेया घोषाल डे मनाने की घोषणा कर दी और तब से हर साल इस दिन को मनाया जा रहा है। श्रेया घोषाल को ये सम्मान मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।

बचपन से गायन सिख रही हैं श्रेया

श्रेया घोषाल आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना अपने आप में बड़ी बात है। उनके यहां तक पहुंचने के सफर के पीछे का सारा श्रेय जाता है मेहनत को। बहुत कम उम्र से ही उन्होंने गायन की शुरुआत कर दी थी और 'सा रे गा मा' शो ने उन्हें फेम दिलाने में काफी मदद की।

श्रेया की लव लाइफ

shreya ghoshal love life

श्रेया घोषाल की लव लाइफ की बाते करें तो वो भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने अशिलादित्य मुखोपाध्याय से साल 2015 में शादी रचाई थी जो उनके बचपन के दोस्त हैं। शिलादित्य मुखोपाध्याय पेशे से एक इंजीनियर हैं। अब दोनों हैप्पी लाइफ जी रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःएक्टिंग ही नहीं, बेहतरीन सिंगिंग भी करते हैं यह फिल्मी सितारे

तो ये थी श्रेया घोषाल डे से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा इस दिन के बारे में कुछ और जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP